अमीषा पटेल की मां के घर से 5 लाख के डायमंड कंगन गायब, 40 साल की हाउस हेल्प गिरफ्तार

Sep 12, 2026 - 11:33
 0
अमीषा पटेल की मां के घर से 5 लाख के डायमंड कंगन गायब, 40 साल की हाउस हेल्प गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर से इसी साल जनवरी में करीब 5 लाख रुपये के हीरे जड़े कंगन चोरी हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने अब उनकी 40 साल की हाउस हेल्प को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला की पहचान सीमा विनोद घाटे के रूप में हुई है. आइए पूरा मामला जानते हैं. 

डेढ़ साल से घर में काम कर रही थी महिला
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, सीमा विनोद घाटे पिछले करीब डेढ़ साल से अमीषा पटेल की मां के घर में हाउस हेल्प के तौर पर काम कर रही थी. जनवरी 2026 में जब घर से कंगन चोरी हुए, तो आशा पटेल को सीमा पर शक हुआ. उन्होंने उससे इस बारे में कई बार पूछताछ की, लेकिन उसने चोरी की बात से इनकार कर दिया. इसके बाद आशा पटेल ने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद क्राइम डिटेक्शन टीम ने जांच शुरू की और आरोपी महिला को विरार से ट्रेस किया.

15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में आरोपी
पुलिस ने सीमा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब चोरी हुए कंगन बरामद करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल चोरी की ज्वेलरी बरामद नहीं हो पाई है. साथ ही पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आरोपी महिला का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं. इस मामले की जांच असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी और मरीन ड्राइव पुलिस की क्राइम डिटेक्शन टीम कर रही है.

ये भी पढ़ें:-'घमासान' से 'विश्वनाथ एंड सन्स' तक, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हुईं 6 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

'कहो ना प्यार है' से किया था डेब्यू
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल ने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. पहली ही फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और अमीषा रातोंरात चर्चा में आ गईं. इसके बाद उन्होंने सनी देओल के साथ 'गदर: एक प्रेम कथा' में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. हालांकि, इसके बाद अमीषा की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाईं. इनमें 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'ये जिंदगी का सफर', 'आप की खातिर', 'हमको तुमसे प्यार है', 'तथास्तु', 'तीसरी आंख', 'शर्त: द चैलेंज', 'सुनो ससुरजी', 'वादा', 'एलान' और 'जमीर' जैसी फिल्में शामिल हैं.

'गदर 3' में नजर आएंगी अमीषा पटेल
'गदर: एक प्रेम कथा' के करीब दो दशक बाद अमीषा पटेल ने 2023 में 'गदर 2' से सकीना के किरदार में वापसी की. फिल्म में वो एक बार फिर सनी देओल के साथ नजर आईं. 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इस फिल्म ने अमीषा को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया. बता दें कि मई 2026 में अमीषा पटेल ने 'गदर' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म पर मुहर लगाई थी. उन्होंने दावा किया था कि 'गदर 3' बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी.

ये भी पढ़ें:-सूर्या की 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 'विश्वनाथ एंड सन्स' OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.