भीलवाडा मैँ कोहरे का कहर: कोठारी पुलिया पर मौत का तांडव

घने कोहरे में आधा दर्जन वाहन भिड़े, तीन की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Jan 30, 2026 - 11:28
Mar 6, 2026 - 15:39
 0
भीलवाडा मैँ कोहरे का कहर: कोठारी पुलिया पर मौत का तांडव
भीलवाडा मैँ कोहरे का कहर: कोठारी पुलिया पर मौत का तांडव
भीलवाडा मैँ कोहरे का कहर: कोठारी पुलिया पर मौत का तांडव

बरवाड़ा पत्रिका @भीलवाड़ा  ,कोहरे का कहर: कोठारी पुलिया पर मौत का तांडव ,घने कोहरे में आधा दर्जन वाहन भिड़े, तीन की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से अधिक घायल I

मांडल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घना कोहरा लोगों के लिए काल बनकर टूटा। दृश्यता शून्य होने के चलते कोठारी पुलिया पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां लगातार आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस भयावह दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय कोठारी पुलिया पर अचानक कोहरा इतना घना हो गया कि कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए और कुछ ही पलों में पुलिया मौत के मंजर में तब्दील हो गई।

चीख-पुकार, अफरा-तफरी और जाम
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। क्षतिग्रस्त वाहनों में लोग फंसे रह गए। सूचना मिलते ही मांडल डिप्टी राहुल जोशी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए मांडल व भीलवाड़ा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त I

हादसे में कार, पिकअप और अन्य वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
कोहरे में लापरवाही बनी जानलेवा

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार सामने आई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं, फॉग लाइट का प्रयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके। 

पोस्टमार्टम के बाद मृतकों की पहचान उजागर होने की संभावना है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

(गौरव चौधरी की रिपोर्ट)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.