दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

Aug 7, 2026 - 15:02
 0
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्वोदय विद्यालय, पीतमपुरा में नई स्टेम इनोवेशन लैब (STEM Innovation Lab) का उद्घाटन किया. इस अत्याधुनिक लैब के माध्यम से छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा, रचनात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

सरकारी स्कूलों में वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता- CM

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ''दिल्ली का हर स्टूडेंट बड़े सपने देखे और उन्हें साकार करने के लिए आधुनिक अवसर प्राप्त करे, यही दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता है.'' उन्होंने ये भी कहा कि सरकारी स्कूलों में विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, ताकि हर छात्र भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार हो सके.

क्रिकेटर शिखर धवन और HMD Global के सहयोग से स्थापित लैब

सर्वोदय विद्यालय, पीतमपुरा में स्थापित यह अत्याधुनिक STEM Innovation Lab भारत के प्रख्यात क्रिकेटर और Da One Group के चेयरमैन शिखर धवन की पहल बनाई गई. यह शिखर धवन फाउंडेशन की संचालिका सोफी धवन और HMD Global के CEO एवं South Asia Head रवि कुंवर और HMD Global के सहयोग से स्थापित की गई है.

अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.