वीर सेवा संघ 5 अप्रैल को आयोजित करेगा होली स्नेहमिलन
*वीर सेवा संघ (वी एस एस) मनाएगा* *रविवार, 5 अप्रैल को होली स्नेहमिलन* वी एस एस वर्किंग कमेटी की बैठक सनत जैन अजमेरा के घर पर संरक्षक एन सी जैन की अध्यक्षता में नमोकर मंत्र से प्रारंभ हुई, सेक्रेटरी दिलीप जैन अजमेरा ने पिछली बैठक की रिपोर्ट एवम् क्रियान्विति पढ़कर सुनाई, बैठक में सर्वसम्मति से *रविवार 5 अप्रैल 26* को होली स्नेहमिलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया, *वी एस एस मेंबर्स एवं आमंत्रित सदस्य ही* इस सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम के पश्चात सहभोज रहेगा, चेयरमैन सुभाष जैन हूमड़ ने बताया कि उसी दिन एजीएम भी रहेगी, वी एस एस वर्किंग कमेटी एवम् वी एस एस लेडीज विंग वर्किंग कमेटी का पुनर्गठन भी किया जाएगा, वॉइस चेयरमैन नरेश जैन गोधा ने सुझाव दिया कि और नए सदस्य जोड़े जाने चाहिए जिसकी सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की, एजीएम में कोषाध्यक्ष सुनील जैन पाटनी वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत करेंगे, बैठक में सहकोषाध्यक्ष राकेश जैन पहाड़िया, संगठन मंत्री अजय जैन बाकलीवाल,संपर्क सचिव संजय जैन झांझरी,मुकेश जैन पाटौदी,तिलक जैन गंगवाल उपस्थित रहे, अंत में संरक्षक एनसी जैन ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि एक्जीक्यूटिव बॉडी,वी एस एस यूथ विंग, लेडीज विंग, किशोर/कन्या विंग एवं समस्त सदस्य मिलकर इस कार्य को मनोयोग से करते हुए ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाएंगे । सहयोग,संस्कार,सेवा के उद्देश्यों को लेकर बने हुए इस संगठन में 306 जोड़े अर्थात् कुल 612 सदस्य हैं, जो भीलवाड़ा दिगम्बर जैन समाज का सबसे बड़ा संगठन है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



