आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान

Aug 18, 2026 - 15:38
 0
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान

Budh Asta 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह सूर्य के बहुत अधिक निकट आ जाता है, तो सूर्य की तेजस्वी किरणों के कारण उस ग्रह की कारकत्व शक्ति कमजोर हो जाती है, 18 अगस्त को बुध अस्त हो रहे हैं. बुध जब अस्त हों तो बुद्धि, वाणी, लेखन, संचार, व्यापार और निर्णय से जुड़े मामलों में सावधानी रखना बेहद जरुरी है, जरा सी चूक भारी पड़ सकती है.

बुध 19 सितंबर को उदय होंगे. एस्ट्रोलॉजर सुरेश श्रीमाली के अनुसार ऐसे में 32 दिन नौकरी और बिजनेस करने वाले बोलने से पहले सोचें, लिखने से पहले पढ़ें और फैसला लेने से पहले जांच करें. इसके अलावा किन चीजों पर सावधानी रखें आइए जानते हैं.

बुध अस्त में किन बातों का विशेष ध्यना रखें 

बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें

बुध अस्त के दौरान कॉन्ट्रैक्ट, एग्रीमेंट, टेंडर, ऑफिस लेटर या कानूनी दस्तावेज को जल्दबाजी में स्वीकार करने से बचें. हर शर्त और आंकड़े को दोबारा जांचना बेहतर रहेगा. ज्योतिषीय मान्यता में बुध के कमजोर होने पर लिखित काम और गणना में त्रुटि की आशंका मानी जाती है.

ईमेल और व्हाट्सऐप मैसेज भेजने में जल्दबाजी न करें

ऑफिस में गलत व्यक्ति को ईमेल चला जाना, अटैचमेंट छूट जाना या किसी बात का गलत अर्थ निकलना परेशानी पैदा कर सकता है. ऐसे में कोई भी मैसेज या ईमेल भेजने से पहले पहले नाम, पता, फाइल और मैसेज दोबारा चैक करें.

मौखिक बात को अंतिम निर्णय न मानें

बिजनेस में किसी डील, भुगतान या पार्टनरशिप को मौखिक तौर पर नहीं बल्कि लिखित रूप में दर्ज करने के बाद ही फाइनल करें.

जल्दबाजी में बड़ा बिजनेस से जुड़ा फैसला न लें

नया निवेश, बड़े बजट की खरीदी, नई साझेदारी या व्यापार विस्तार से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें. बुध अस्त के दौरान ज्योतिषीय दृष्टि से तर्क और निर्णय क्षमता पर अधिक सावधानी रखने की सलाह दी जाती है.

ऑफिस में बहस से बचें

बुध वाणी और संचार से भी संबंधित ग्रह माना जाता है. इसलिए वरिष्ठ अधिकारी, ऑफिस के साथी या क्लाइंट से बातचीत करते समय सोच-समझकर बोलें. छोटी बात को विवाद में बदलने से बचना बेहतर होगा. 

अकाउंट और पैसों का गणित अच्छे से चेक करें

बिजनेस करने वालों को बिल, भुगतान, बैंक ट्रांजेक्शन, टैक्स संबंधी कागजात और हिसाब-किताब अच्छी तरह जांचना चाहिए. खासकर बड़ी रकम के लेन-देन में एक अतिरिक्त वेरिफिकेशन रखें.

नौकरी में बिना समझे नई जिम्मेदारी स्वीकार न करें

नई जिम्मेदारी मिलने पर उत्साह में तुरंत हां कहने की बजाय काम की समयसीमा, जिम्मेदारियां और अपेक्षाएं स्पष्ट कर लें. इससे बाद में गलतफहमी की स्थिति से बचा जा सकता है.

महत्वपूर्ण डेटा और दस्तावेज सुरक्षित रखें

बुध का संबंध सूचना और संचार से जोड़ा जाता है. इसलिए इस दौरान जरूरी फाइल, पासवर्ड, अकाउंट डिटेल, कॉन्ट्रैक्ट और ऑफिस रिकॉर्ड का बैकअप रखना समझदारी होगी.

Surya Gochar 2026: सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.