रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'

Aug 18, 2026 - 15:38
 0
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'

रांची में JPSC, जेएसएससी समेत अन्य परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया है. इस पर अब कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने सवाल किया कि झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ इतनी बेरहमी से पुलिस बल का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है?

अभिजीत दीपके ने ये भी कहा कि जब राजनीतिक पार्टियां विरोध-प्रदर्शन करती हैं, तो पुलिस को लाठीचार्ज या आंसू गैस का इस्तेमाल करते हुए नहीं देखा जाता है तो फिर छात्रों के खिलाफ ही बार-बार इस तरह से पुलिस बल का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ वाटर कैनन, टियर गैस के गोले छोड़े

रांची में सोमवार (10 अगस्त) को विधानसभा मार्च के दौरान बेकाबू प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन, टियर गैस और लाठीचार्ज किया. पुलिस की ओर से पानी की बौछारें करते ही कई प्रदर्शनकारी छात्र डांस भी करने लगे लेकिन जब इनलोगों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो स्थिति बिगड़ गई और पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया. 

रांची में 17 दिनों से छात्रों का प्रदर्शन जारी

प्रदर्शनकारी विधानसभा से करीब 200 मीटर की दूरी पर थे और भीड़ को रोकने में नाकाम रहने पर पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले दागे. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि अगर हम विधानसभा तक नहीं पहुंच सकते तो हमारी आवाज उन तक जरूर पहुंचनी चाहिए. हम सरकार से नहीं डरते जो हमारे साथ देशद्रोहियों जैसा बर्ताव कर रही है. हमें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है. 

बता दें कि पिछले 17 दिनों से छात्रों का प्रदर्शन जारी है. JPSC-JSSC न्याय मंच के छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो 9 दिन से भूख हड़ताल पर हैं. प्रदर्शनकारी जेपीएससी और जेएसएससी में व्यापक सुधार और सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे हैं.

रांची: पुलिस ने छोड़ा एक्सपायर आंसू गैस का गोला, छात्र का दावा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.