JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?

Aug 5, 2026 - 11:20
 0
JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन मिला है. यह जानकारी देवेंद्र नाथ महतो ने दी है. देवेंद्र ही रांची आंदोलन के अगुवा हैं. एक छात्र ने कहा कि हम लोग सोनम सर के पदचिन्हों पर चल रहे हैं. अगर सरकार आने वाले कुछ दिनों में हमारी मांग नहीं मानती है तो सभी भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

सोनम की ओर से यह समर्थन ऐसे वक्त में आया है जब 7 अगस्त को छात्र विधानसभा का घेराव करने वाले हैं. एक छात्र ने बताया कि हमारी बातचीत हुई है. अभी उनके वीडियो कॉल पर बातचीत होगी.

JPSC और JSSC में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन 12वें दिन भी जारी है. प्रदर्शन कर रहे छात्र जीवन कुमारने कहा कि आज विरोध प्रदर्शन का 12वां दिन है. कांग्रेस के राज्य स्तरीय नेता और पार्टी के छात्र संगठन के राष्ट्रीय नेता हमारे आंदोलन का समर्थन करने के लिए यहां आ सकते हैं. आज बाद में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में हम 'तिरंगा मार्च' के बारे में चर्चा करेंगे. हमारे पांच साथी कल शाम से भूख हड़ताल पर हैं. 10 अगस्त को, जब विधानसभा का सत्र चल रहा होगा, तब पूरे झारखंड के लोग विधानसभा का घेराव करेंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.