'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल

Aug 5, 2026 - 11:20
 0
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में मदरसों और उसमें पढ़ने वाले बच्चों को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसपर सियासत भड़क गई है. केशव प्रसाद मौर्य का कहना था कि मदरसा किसी भी देश का हो, आतंकवादी ही पैदा करता है. इसपर अब वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया आई है. केशव मौर्य के इस बयान पर कपिल सिब्बल भड़क गए और सवाल किया कि अगर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे आतंकवादी होते हैं तो क्या राम मंदिर में चंदा चोरी करने वाले देशभक्त हैं?

कपिल सिब्बल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि यूपी के डिप्टी सीएम कहते हैं कि मदरसा शिक्षा देशभक्ति को बढ़ावा नहीं देती. केशव प्रसाद का कहना है कि जो लोग मदरसा शिक्षा पाते हैं, उनकी सोच आतंकवादियों जैसी हो जाती है. यह एक सांप्रदायिक बयान है और विकृत सोच को दर्शाता है. इसी के साथ कपिल सिब्बल ने सवाल किया कि क्या ‘चंदा चोर’ देशभक्त होते हैं? 

यह भी पढ़ें: 'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल

कपिल सिब्बल ने डिप्टी सीएम के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे व्यक्ति द्वारा ऐसी बयानबाजी पर निराशा जाहिर की और कहा कि यह देश इससे बेहतर का हकदार है.

यह भी पढ़ें: 'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.