US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अमेरिका-ईरान के बीच फिर भड़के तनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए अच्छा नहीं है. भारत और अन्य एशियाई देशों में हमें बढ़ती कीमतों, ईंधन की कमी और ऐसी ही दूसरी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. खुर्शीद ने कहा कि उस देश (अमेरिका) के राष्ट्रपति खुद कहते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री उनके करीबी दोस्त हैं. फिर भारत की आवाज कहां है?
कोई भी लंबे वक्त तक चलने वाला युद्ध नहीं चाहता- खुर्शीद
उन्होंने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप क्या कर सकते हैं. इजराइल को छोड़कर बाकी सभी देशों का यही मानना है कि कोई भी लंबे वक्त तक चलने वाला युद्ध नहीं चाहता. यहां तक कि अमेरिका में भी, राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन करने वाला मेन ग्रुप इस टकराव को और बढ़ने नहीं देना चाहता.
#WATCH | Delhi: On the US-Iran war, Congress leader Salman Khurshid says, "It's too early to predict what President Trump can do. The sense among all these countries, minus Israel, is that there is no appetite for a prolonged war. Even in the United States of America, the core… pic.twitter.com/a6mB4dv1s0
— ANI (@ANI) July 10, 2026
दुनिया पहले ही बहुत कुछ खो चुकी है- सलमान खुर्शीद
सलमान खुर्शीद ने कहा, ''दुनिया पहले ही बहुत कुछ खो चुकी है. भारत और अन्य एशियाई देशों में हमें बढ़ती कीमतों, ईंधन की कमी और ऐसी ही दूसरी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. समझौते की मुख्य बातें अभी भी कायम हैं और मुझे लगता है कि यह खराब दौर कुछ वक्त के लिए है. आखिरकार समझौता हो ही जाएगा. इसमें थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यह जरूर होगा."
भारत के पास कहने के लिए कुछ नहीं है- सलमान खुर्शीद
कांग्रेस नेता ये भी कहा, ''यह हमारे देश के लिए अच्छा नहीं है. दुनिया में भारत हमेशा सम्मानजनक रूप से आवाज उठाता रहा है लेकिन अभी वो वॉइस कहां है? एक देश जो खुद को भारत का दोस्त कहता है. उस देश के राष्ट्रपति खुद कहते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री उनके करीबी दोस्त हैं, फिर भी भारत की कोई आवाज़ सुनाई नहीं देती. भारत के पास कहने के लिए कुछ नहीं है. इसलिए मुझे लगता है कि कोई भी इस बात की शिकायत कर सकता है.'' हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भारत का धैर्य और उदारता वाकई काबिले-तारीफ है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







