मंडे को 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' की रही धूम, लाखों में सिमटी 'टॉक्सिक', जानें- कलेक्शन

Sep 8, 2026 - 10:51
 0
मंडे को 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' की रही धूम, लाखों में सिमटी 'टॉक्सिक', जानें- कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों नई रिलीज ‘मिर्जापुर द मूवी’ का डंका बज रहा. वहीं एक महीने पुरानी ‘हनुमान अंश’ भी होश उड़ा देने वाला कलेक्शन कर रही है. इन दोनों फिल्मों के आगे यश की 500 करोड़ में बनी ‘टॉक्सिक’ कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं मंडे को, यानी 7 सिंतबर को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

मिर्जापुर द मूवी’ ने मंडे को कितनी की कमाई?
‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. ओपनिंग वीकेंड पर ही इसने 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी. वहीं चौथे दिन यानी पहले मंडे को ये 100 करोड़ के पार हो गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की कुल नेट कमाई अब 109.25 करोड़ रुपये हो गई है.

टॉक्सिक’ ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ काफी बज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई है. रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी ये कोई कमाल नहीं कर पाई. वहीं दूसरे मंडे को तो इसका कलेक्शन काफी शॉकिंग रहा और ये लाखों में सिमट गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंडे को 66 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘टॉक्सिक’ की भारत में 13 दिनों की नेट कमाई अब 246.41 करोड़ रुपये हो गई है.

'इरुमुडी' ने तीसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया है. रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को इसकी कमाई में तेजी भी देखी गई थी और इसने 6.75 करोड़ कमाए थे. हालांकि तीसरे मंडे वीकडेज होने के चलते इसके कलेक्शन में मंदी आई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'इरुमुडी' ने रिलीज के तीसरे मंडे यानी 18वें दिन 2.40 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 18 दिनों की कुल नेट कमाई अब 168.70 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-फ्लॉप होने के बाद ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा पूरा खेल, OTT डील में अब मिल रहा बस इतना पैसा

'हनुमान अंश' ने पांचवें मंडे कितना किया कलेक्शन?
'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान बन चुकी है जो थमने का नाम नहीं ले रही है . इसने रिलीज के 31वें दिन यानी पांचवें संडे को 22.5 करोड़ की कमाई कर हैरान कर दिया था. वहीं पांचवें मंडे यानी 32वें दिन भी इसका कलेक्शन शानदार रहा है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'हनुमान अंश' ने रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें  मंडे को 9.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 32 दिनों की कुल नेट कमाई अब  131.63 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-'चुंबक' से 'घमासान' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.