'हनुमान अंश' को बॉलीवुड से नहीं मिला सपोर्ट, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी का बड़ा दावा
फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी, लेकिन अब ये बड़ी हिट बनती जा रही है. इसी बीच फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि वो उन ज्यादातर लोगों के नाम नहीं लेना चाहते, जिन्होंने फिल्म की तारीफ की है. उनका कहना है कि जब उन्होंने मदद के लिए इन लोगों से संपर्क किया था, तब उन्होंने उनका साथ नहीं दिया था.
निर्देशक विशाल चतुर्वेदी का बड़ा दावा
विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म के शो लगातार कम किए गए. द रौनक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, 'इस फिल्म को लोगों ने चलाया है. बड़ी फिल्मों की रिलीज के चलते सिनेमाघरों ने हमारे शो कम कर दिए. पहले हमारी फिल्म के 250 शो थे, जो घटकर सिर्फ 25 रह गए. पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स भी हमारी फिल्म के शो चलाने को लेकर भरोसे में नहीं थे.'
ये भी पढ़ेंः 'हनुमान अंश' ने थर्सडे को की बंपर कमाई, 'टॉक्सिक' का बुरा हाल, जानें- 'आवारापन 2' का कलेक्शन
विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म की सफलता के बाद कई लोगों ने उन्हें फोन करके बधाई दी. उन्होंने कहा कि वो उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहते. इनमें मधुर भंडारकर भी शामिल थे. विशाल ने कहा कि वो बाकी लोगों के नाम इसलिए नहीं बता रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पहले उन लोगों से मदद मांगी थी, लेकिन उन्होंने उस समय उनकी मदद नहीं की.
इंडस्ट्री ने नहीं मिला सपोर्ट
विशाल चतुर्वेदी ने आगे कहा, 'सिर्फ इसलिए कि अब वे मुझे बधाई दे रहे हैं, मैं फिलहाल उनके नाम नहीं लेना चाहता. लोगों को अक्सर खुद नहीं पता होता कि क्या काम करेगा और क्या नहीं, फिर भी वे दूसरों को ज्ञान देते रहते हैं. फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से लोग खुद ही उलझन में हैं. यहां दो तरह के लोग हैं, एक वे, जो सच में फिल्में बनाना चाहते हैं और दूसरे वे, जिनमें फिल्में बनाने का जुनून नहीं है, लेकिन वे इसे एक बार आजमाना चाहते हैं.'
'हनुमान अंश' के बारे में
बता दें, 'हनुमान अंश' फिल्म नीम करोली बाबा की जीवन पर आधारित है. फिल्म शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं, जिन्होंने पर्दे पर नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है. इसके अलावा विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
कलेक्शन की बात करें तो करीब 1.75 से 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की थी. रिलीज के 28वें दिन, 'हनुमान अंश' ने भारत में 85.97 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और 72.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कियाहै.
ये भी पढ़ेंः 'टॉक्सिक' जो नहीं कर पाई वो इस मलयालम फिल्म ने कर दिया, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







