Meta कैसे तय करेगा बच्चों की उम्र, इसमें कितना पैसा होगा खर्च?

Sep 4, 2026 - 12:00
 0
Meta कैसे तय करेगा बच्चों की उम्र, इसमें कितना पैसा होगा खर्च?

सोशल मीडिया पर बच्चों और टीनएजर्स की सुरक्षा को लेकर Meta लंबे समय से सवालों के घेरे में है. Facebook और Instagram पर कम उम्र के यूजर्स को लेकर अमेरिका के कई राज्यों ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की थी. कंपनी पर आरोप था कि उसके प्लेटफॉर्म बच्चों की सुरक्षा के लिए सही कदम नहीं उठा रहे थे.

अब इस विवाद को खत्म करने के लिए Meta ने अमेरिका के कई राज्यों के साथ बड़ा समझौता किया है. साथ ही Facebook और Instagram पर बच्चों और टीनएजर्स के इस्तेमाल को भी सीमित किया जाएगा. इसके तहत कंपनी को बच्चों की उम्र पहचानने और उनके सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने के लिए कई बड़े बदलाव करने होंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि Meta कैसे बच्चों की उम्र तय करेगा और इसमें कितना पैसा खर्च होगा. 

Meta कैसे बच्चों की उम्र तय करेगा?

Meta को 18 साल से कम उम्र के यूजर्स की पहचान के लिए उम्र जांच की व्यवस्था मजबूत करनी होगी, हालांकि समझौते में कंपनी को हर यूजर से फोटो ID या वीडियो सेल्फी लेकर उम्र साबित करने के लिए मजबूर नहीं किया गया है. खासतौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों की पहचान पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा. Meta संदिग्ध कम उम्र वाले अकाउंट्स के फ्रेंड नेटवर्क की भी जांच कर सकेगा और यूजर्स के लिए बच्चों के अकाउंट की रिपोर्ट करना आसान बनाया जाएगा. Meta की उम्र जांचने की प्रक्रिया पर एक स्वतंत्र ऑडिटर भी नजर रखेगा और इसकी समीक्षा करेगा. 

AI से भी होगी बच्चों की पहचान

समझौते के तहत Meta को फ्यूचर में 13 साल से कम उम्र के यूजर्स की पहचान करने वाला AI मॉडल तैयार करने के लिए कुछ डेटा का अस्थायी इस्तेमाल करने की अनुमति है. कंपनी इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल संदिग्ध टीनएजर्स अकाउंट्स की पहचान के लिए भी करती है. 

यह भी पढ़ें - 4.5mm पतला होगा Apple का पहला Foldable iPhone, Samsung को देगा टक्कर!

Meta कितनी रकम देगा?

इस समझौते की रकम को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं. Meta ने कुल भुगतान करीब 18 अरब डॉलर बताया है, जबकि कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के मुताबिक राज्यों को 17 अरब डॉलर तक मिल सकते हैं. विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में समझौते की अधिकतम रकम करीब 16.68 अरब डॉलर बताई गई है. Meta ने कहा है कि इस समझौते के लिए 2026 में करीब 10 अरब डॉलर का कानूनी खर्च दर्ज किया जाएगा. समझौते के तहत भुगतान 10 साल की अवधि में सालाना किस्तों में किया जाएगा.

Facebook और Instagram में क्या बदलेगा?

18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए Facebook और Instagram को मिलाकर रोजाना 2 घंटे की डिफॉल्ट लिमिट होगी. इसे हटाने के लिए पेरेंट्स की अनुमति जरूरी होगी. रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Night Mode के तहत नोटिफिकेशन ब्लॉक रहेंगे. 

इसके अलावा सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नोटिफिकेशन डिफॉल्ट रूप से म्यूट रहेंगे. लगातार इस्तेमाल के दौरान ब्रेक रिमाइंडर भी मिलेंगे. लाइक काउंट छिपाने, कुछ ब्यूटी फिल्टर सीमित करने और बिना एल्गोरिदम वाला फीड चुनने जैसे बदलाव भी किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें - WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.