Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?

Sep 2, 2026 - 11:00
 0
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?

सितंबर 2026 टेक्नोलॉजी की दुनिया के लिए कई बड़े लॉन्च और नए अपडेट लेकर आने वाला है. एक तरफ Apple अपने नए iPhone और दूसरे गैजेट्स को लेकर चर्चा में है, तो दूसरी तरफ Vivo, Infinix, POCO, Redmi, iQOO, Xiaomi और Samsung जैसे बड़े ब्रांड भी अपने नए स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में हैं. इसके अलावा AI, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, स्मार्ट होम और इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से जुड़े कई बड़े इवेंट भी सितंबर में होने वाले हैं. ऐसे में टेक लवर्स के लिए पूरे महीने कई खास लॉन्च और इवेंट देखने को मिलेंगे. 

सितंबर में क्या-क्या होगा खास? 

1.  स्मार्टफोन लॉन्च - 1 सितंबर को POCO F9 Pro और F9 Ultra का ग्लोबल लॉन्च. होगा, हालांकि भारत में लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई है. 2 सितंबर को Vivo T5 5G और 4 सितंबर को Infinix Hot 70 Pro 5G+ की एंट्री होगी. 

2. Apple इवेंट - 9 सितंबर को Apple Event में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone Ultra पर नजर रहेगी. Apple Watch Series 12, नए Apple Watch Ultra मॉडल, AirPods और स्मार्ट होम डिवाइस से जुड़े अपडेट भी देखने को मिल सकते हैं. iPhone की बिक्री भारत में 18 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है. 

3.  Redmi, iQOO और Vivo के नए फोन - 15 सितंबर को Redmi Note 17 Pro सीरीज के भारत लॉन्च की उम्मीद है. सितंबर में चीन में iQOO 16 और Vivo X500 सीरीज भी दस्तक दे सकती हैं. 

4.  Xiaomi के फोल्डेबल और फ्लैगशिप फोन  - सितंबर के आखिर में चीन में Xiaomi 18 Pro सीरीज और Xiaomi 18 Fold के लॉन्च की तैयारी है. 

5.  IFA 2026 में AI और रोबोटिक्स  - 2 से 8 सितंबर तक Berlin में IFA 2026 होगा. यहां AI, स्मार्ट होम, वियरेबल्स और ह्यूमनॉइड रोबोट्स के साथ Acer, AMD, Hisense और दूसरे ब्रांड्स की टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी. 

6.  AI और टेक कॉन्फ्रेंस -  Global Fintech Fest, Industrial AI Summit, Meta Connect, IMTS, ROSCon, IROS और Tech Week Singapore जैसे बड़े इवेंट सितंबर में होंगे. Microsoft-HUMAIN का AI PC भी 20 सितंबर से इंटरप्राइज अवेलेबिलिटी के लिए तैयार है. 

IFA 2026 में AI और रोबोटिक्स 

IFA Berlin 2026 का आयोजन 2 से 8 सितंबर तक होगा. यहां AI, स्मार्ट होम, वियरेबल्स, रोबोटिक्स और नई कंज्यूमर टेक्नोलॉजी पर खास फोकस रहेगा. इस बार ह्यूमनॉइड रोबोट्स को खास जगह दी गई है. 2 सितंबर को Acer की Global Press Conference होगी, जबकि 4 सितंबर को AMD के Jack Huynh Personal AI के भविष्य पर बात करेंगे. Robots on the Runway और RoboCup भी IFA के खास अट्रेक्शन रहेंगे. 

यह भी पढ़ें - Smart TV में कितनी होती है Storage? सच जानकर रह जाएंगे हैरान

सितंबर में AI और टेक इवेंट्स की भरमार

1. Global Fintech Fest 2026, 8 से 11 सितंबर तक मुंबई में होगा, जहां Agentic AI, Tokenisation और Quantum जैसे विषय चर्चा में रहेंगे. वहीं Industrial AI Summit 9 से 10 सितंबर को ऑनलाइन होगा. 

2. Meta Connect 2026,  23 से24 सितंबर को होगा, जिसमें AI, AI ग्लासेस और VR से जुड़ी नई टेक्नोलॉजी दिखाई जाएगी. इसके अलावा IMTS 14-19 सितंबर, Autodesk University 15 से 17 सितंबर, The Things Conference 22 से 23 सितंबर, ROSCon 22-24 सितंबर और IROS 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होंगे. 

3. आखिर में Tech Week Singapore 29 से 30 सितंबर को होगा, जहां Cloud, AI, Cyber Security, Data Centres और Big Data जैसे विषयों पर फोकस रहेगा. 

Microsoft और HUMAIN की नई AI साझेदारी

सितंबर शुरू होने से ठीक पहले Microsoft और HUMAIN ने enterprise AI को लेकर अपनी रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का ऐलान किया है. इन दोनों कंपनियां HUMAIN ONE को Microsoft 365 Copilot के साथ जोड़कर AI productivity bundle देने की योजना बना रही हैं. HUMAIN AI PC की enterprise availability 20 सितंबर 2026 से शुरू होने की योजना है. 

यह भी पढ़ें - कैसे बढ़ाई जाती है 5G टावर की क्षमता, कितना पैसा होता है खर्च?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.