आज 31 अगस्त 2026 कजरी तीज और बहुला चतुर्थी एकसाथ, पूजा का मुहूर्च, चंद्रोदय समय और पूरा पंचांग

Aug 31, 2026 - 11:20
 0
आज 31 अगस्त 2026 कजरी तीज और बहुला चतुर्थी एकसाथ, पूजा का मुहूर्च, चंद्रोदय समय और पूरा पंचांग

Hindi Panchang, 31 August 2026: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि एकसाथ है, साथ ही सोमवार व्रत भी है. कजरी तीज सुखी दांपत्य और पति की दीर्घायु के लिए, जबकि हेरंब संकष्टी भगवान गणेश की पूजा कर संकटों के निवारण और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है. 

31 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 31 August 2026)

  • तिथि – तृतीया सुबह 8:50 बजे तक, इसके बाद चतुर्थी
  • वार – सोमवार
  • नक्षत्र – रेवती रात 3:23 बजे तक, इसके बाद अश्विनी
  • योग – गण्ड
  • सूर्योदय – सुबह 5:58 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 6:44 बजे
  • चंद्रोदय – रात 8:29 बजे
  • चंद्रास्त – अगले दिन सुबह 8:43 बजे
  • चंद्र राशि – मीन

चौघड़िया पूजा मुहूर्त

  • सुबह का अमृत समय – सुबह 5:58 से 7:34 बजे
  • सुबह का शुभ समय – सुबह 9:10 से 10:46 बजे
  • दोपहर का लाभ समय – दोपहर 3:33 से 5:09 बजे
  • शाम का अमृत समय – शाम 5:09 से 6:44 बजे

राहुकाल और अशुभ समय

  • राहुकाल – सुबह 7:34 से 9:10 बजे
  • यमगण्ड काल – सुबह 10:46 से दोपहर 12:21 बजे
  • गुलिक काल – दोपहर 1:57 से 3:33 बजे
  • भद्रा – सुबह 5:58 से 8:50 बजे

ग्रहों की स्थिति – 31 अगस्त 2026

  • सूर्य – सिंह राशि
  • चंद्रमा – मीन राशि
  • मंगल – मिथुन राशि
  • बुध – सिंह राशि
  • गुरु – कर्क राशि
  • शुक्र – कन्या राशि
  • शनि – मीन राशि (वक्री)
  • राहु – कुंभ राशि (वक्री)
  • केतु – सिंह राशि (वक्री)

31 अगस्त का राशिफल

मेष राशि (Aries)

वाणी पर नियंत्रण रखें, विवाद से बचें. मेहनत से बिजनेस में सफलता मिलेगी और संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है.

वृषभ राशि (Taurus)

व्यापार में लाभ होगा और बाधाएं दूर होंगी. परिवार में विवाह योग्य जातक का रिश्ता तय हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)

रुके काम पूरे होंगे और धन लाभ मिलेगा. पिता की सलाह से सफलता मिलेगी और धार्मिक आयोजन हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer)

ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा. प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं.

सिंह राशि (Leo)

नए सौदों में सावधानी बरतें और खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रमोशन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

कन्या राशि (Virgo)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है. नए संपर्क करियर में मदद करेंगे.

तुला राशि (Libra)

काम में सफलता मिलेगी और सोचे हुए काम पूरे होंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नए अवसर मिलेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

पेरेंट्स के सहयोग से समस्याएं हल होंगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन तनाव से बचें.

धनु राशि (Sagittarius)

व्यापार में धैर्य रखें और नौकरी को लेकर जल्दबाजी न करें. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें.

मकर राशि (Capricorn)

भाग्य का साथ मिलेगा और निवेश की योजनाएं बनेंगी. कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)

व्यापार में उन्नति होगी और पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे.

मीन राशि (Pisces)

नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी और यात्रा के योग बनेंगे.

आज का उपाय

कजरी तीज के दिन सुहागिन नीमड़ी माता की पूजा कर, विवाहिता को सुहाग की सामग्री दान करें. मान्यता है इससे अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है.

आज का लकी कलर

सफेद, हरा, लाल

September 2026 Festival Calendar: जन्माष्टमी से पितृपक्ष तक, सितंबर में कब कौन सा व्रत-त्योहार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.