संडे को बॉक्स ऑफिस की रेस में 'टॉक्सिक' रही आगे, जानें- 'आवारापन 2'-'इरुमुडी' का हाल

Aug 31, 2026 - 11:20
 0
संडे को बॉक्स ऑफिस की रेस में 'टॉक्सिक' रही आगे, जानें- 'आवारापन 2'-'इरुमुडी' का हाल

 संडे को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल दिखी. दरअसल सिनेमाघरों में मौजूद ‘टॉक्सिक’ से ‘इरुमुडी’ और ‘आवारापन 2’ सहित सभी फिल्मों में भी ज्यादा से ज्यादा कमाई करने की होड़ दिखी. चलिए यहां जानते हैं रविवार को बॉक्स ऑफिस पर इनमें से किस फिल्म ने बाजी मारी और सबसे ज्यादा कमाई की.

'टॉक्सिक' ने संडे को कितना किया कलेक्शन?

  • यश की 'टॉक्सिक' ने पांचवें दिन यानी संडे को 13 हजार 946 शो से 23 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इस फिल्म का भारत में 5 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 214.10 करोड़ हो गया है.
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 255.95 करोड़ रुपये हुआ है.

'इरुमुडी' ने दूसरे संडे कितनी की कमाई?
रवि तेजा की नई रिलीज फिल्म 'इरुमुडी' भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है.

  • इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 92.15 करोड़ की कमाई की थी.
  • इसके बाद इसने 8वें दिन 10.10 करोड़ कमाए और 9वें दिन तेजी दिखाते हुए 12.30 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे संडे को भी इसकी कमाई में उछाल देखा गया और इसने 15 करोड़ कमाए.
  • इसी के साथ इरुमुडी की भारत में 10 दिनों की कुल नेट कमाई अब 129.55 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-चंद्रचूड़ सिंह प्रॉपर्टी विवाद, भाई ने परिवार के 7 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

'आवारापन 2' ने तीसरे संडे कितना किया कलेक्शन?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने तीसरे वीकेंड पर भी अच्छा परफॉर्म किया है. यहां तक कि इसने कमाई में तेजी भी दिखाई.

  • बता दें कि 'आवारापन 2' ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • इसके बाद दूसरे वीक में इसकी कमाई 30.75 करोड़ रुपये रही.
  • वहीं 15वें दिन फिल्म ने 1.20 करोड़ और 16वें दन 1.25 करोड़ कमाए.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'आवारापन 2' ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 1.40 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 17 दिनों की नेट कमाई अब 148.10 करोड़ रुपये हो गई है.

'विश्वनाथ एंड सन्स' ने तीसरे संडे कितना कमाया?
सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. यहां तक की तीसरे वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में अच्छी-खासी तेजी देखी गई है.

  • बता दें कि इस फिल्म ने पहले वीक में 81.60 करोड़ कमाए थे.
  • दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 27.55 करोड़ रुपये रहा.
  • इसके बाद 15वें दिन इसने 1.70 करोड़ और 16वें दिन 2.61 करोड़ की कमाई की.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 2.55 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 17 दिनों की कुल नेट कमाई 116 करोड़ रुपये हो गई है.

'हनुमान अंश' ने चौथे संडे कितनी की कमाई
बाबा नीम करौली पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने चौथे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. इसने चौथे संडे तो अपना सबसे बड़ा कलेक्शन दर्ज किया.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  24वें दिन यानी चौथे संडे को 'हनुमान अंश' ने 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
  • शनिवार की 9.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई के मुकाबले संडे को इसकी कमाई में 37.8% की बढ़त देखी गई. 
  • इसी के साथ भारत में इसकी कुल नेट कमाई अब 40.13 करोड़ रुपये हो गई है.

 

यह भी पढ़ें: 'जन नायकन' ने तोड़ा 'करुप्पु' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.