आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने 'भाईजान' को कहा 'शुक्रिया'

Aug 18, 2026 - 15:38
 0
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने 'भाईजान' को कहा 'शुक्रिया'

 ए.आर. रहमान दिवंगत गायिका आशा भोसले को एक खास म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने के लिए भारतीय एंटरटेनमेंट की दो जनरेशन को एक साथ ला रहे हैं, और सलमान खान भी अब इस दिल को छू लेने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. वहीं रहमान ने ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो में भाईजान के शामिल होने के लिए एक खास नोट लिखरर शुक्रिया अदा किया है.

ए आर रहमान ने सलमान खान किया किया शुक्रिया
सोशल मीडिया पर ए आर रहमान ने 'आशा फॉरएवर' नाम के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए सलमान का आभार जताया. म्यूजिक कंपोजर ने अपने खास नोट में आशा भोसले के लिए सलमान के लगाव का ज़िक्र किया और भारतीय संगीत में उनके योगदान के जश्न में खुशी-खुशी शामिल होने के लिए एक्टर की तारीफ की.

एक्स पर की गई पोस्ट में ए आर रहमान ने लिखा है, “ आशा भोसले जी के लिए बनाए गए ट्रिब्यूट म्यूज़िक वीडियो का हिस्सा बनने के लिए डियर सलमान खा का दिल से शुक्रिया. आशा जी के लिए आपका प्यार और उनकी शानदार विरासत का जश्न मनाने में आपकी दरियादिली इस पल को बेहद खास बनाती है. कमिंग सून आशा फॉरएवर.”

 

ये भी पढ़ें:-'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज

'आशा फॉरएवर' क्यों है खास? 
'आशा फॉरएवर' खास इसलिए है क्योंकि इस प्रोजेक्ट का आइडिया तब आया था जब आशा भोंसले जिंदा थीं. अप्रैल 2026 में 92 साल की उम्र में अपने निधन से पहले, इस महान गायिका ने ए.आर. रहमान के साथ एक गाना रिकॉर्ड किया था. अब वह रिकॉर्डिंग एक बड़े ट्रिब्यूट (श्रद्धांजलि) का हिस्सा बन गई है, जिसका मकसद उनके शानदार करियर का जश्न मनाना और उनकी सदाबहार आवाज को सुनने वालों की नई जनरेशन से इंट्रोड्यूस कराना है. 

इस प्रोजेक्ट में आशा भोंसले की आवाज के साथ ट्रिनिटी लबान के म्यूजिशियन भी शामिल हैं, जिससे इस ट्रिब्यूट को एक इंटरनेशनल म्यूजिकल आयाम मिलता है. रहमान का इसमें शामिल होना इसे और भी दिलचस्प बनाता है. वहीं फैंस अब इस प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटेड हैं., 

ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.