'300 किलोमीटर तक लोग बह गए...' नेपाल बाढ़ के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटीं एक्ट्रेस मानसी पारेख, छलका दर्द

Aug 31, 2026 - 11:20
 0
'300 किलोमीटर तक लोग बह गए...' नेपाल बाढ़ के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटीं एक्ट्रेस मानसी पारेख, छलका दर्द

बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मानसी पारेख हाल ही में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन के अंतर्गत 90 से ज्यादा लोगों के साथ कैलाश मान सरोवर यात्रा पर गई थीं. इस दौरान जब नेपाल में बाढ़ आई तो लोग सभी के लिए चिंतित हो गए थे. खबरें ये भी आई थीं कि उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है, हालांकि एक्ट्रेस पूरी तरह सुरक्षित हैं और अब वो भारत भी लौट आई हैं. एक्ट्रेस का मुंबई आने पर एयरपोर्ट पर फूल माला पहनकर स्वागत किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस भावुक हो गई थीं और उन्होंने नेपाल की भयानक त्रासदी के बारे में बात की.

मुंबई एयरपोर्ट पर भावुक हुईं मानसी पारेख

अभिनेत्री मानसी पारेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं. यहां उनका परिवार भी मौजूद नजर आया और एक्ट्रेस को देखकर वो भावुक हो गए. जबकि मानसी का भी दर्द छलक पड़ा. कैलाश मानसरोवर यात्रा से भारत लौटने के बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस यात्रा का एक्सपीरियंस शेयर किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TheFilmyFox Kuldeep Thakkar (@thefilmyfox)

ये भी पढ़ें: 'तुम तो ठहरे परदेसी' से मिली पहचान, अब 50 की उम्र में सलमान की एक्ट्रेस बनीं चित्रांगदा सिंह

'जिंदगी बहुत अनिश्चित है...'

भारत का पड़ोसी देश नेपाल इन दिनों बाढ़ की तबाही से जूझ रहा है. नेपाल में हाल ही में बाढ़ आई थी जिससे हजारों लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मानसी ने तिब्बत और नेपाल की बॉर्डर के बीच का अपना आंखों देखा हाल बताते हुए इंडिया टीवी से कहा, 'वहां एक बहुत बड़ी इमीग्रेशन बिल्डिंग थी. कैलाश मानसरोवर यात्रा खत्म होने के बाद हम चाइना से जाने वाले थे, हालांकि 24 घंटे पहले ये बड़ा हादसा हो गया. वो बड़ी सी बिल्डिंग बह गई. पूरा गांव बह गया. ये बेहद खराब अनुभव रहा. जिंदगी बहुत अनिश्चित है. कभी भी कुछ भी हो सकता है.'

300 किलोमीटर दूर तक लोग बह गए

एक्ट्रेस ने आगे जो बताया वो और भी दुखद और दिल को झकझोर देने वाला है. उन्होंने आगे कहा, 'बाढ़ में 300 किलोमीटर दूर तक लोग बह गए. ये प्राकृतिक आपदा है जिसे कोई भी नहीं रोक सकता है. वो पूरा एरिया मिट्टी में डूब चुका है. ये बेहद दुखद है और इस पर विश्वास करना मुश्किल है.'

कौन हैं एक्ट्रेस मानसी पारेख?

40 वर्षीय मानसी पारेख का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में साल 1986 में हुआ था. अभिनेत्री को स्टार प्लस के शो 'जिंदगी का हर रंग...गुलाल' और कॉमेडी शो 'सुमित संभाल लेगा' से पहचान मिली थी. सुरेखा अपनी एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. उन्हें नेशनल अवॉर्ड गुजराती फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' (2023) के लिए मिला था. उन्होंने विकी कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में भी काम किया था.

ये भी पढ़ें: कभी 100-150 रुपयों के लिए शादी-पार्टी में गाते थे गुरु रंधावा, अब है करोड़ों की दौलत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.