मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. चाहे कोई बॉलीवुड पार्टी हो या इवेंट, अरहान अपने डैशिंग लुक से हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं. अब अरहान अपने पेरेंट्स के नक्शेकदम पर चलने की तैयारी कर रहे हैं. वो जल्द ही बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले हैं.
अनिरुद्ध अय्यर की एक्शन फिल्म के हीरो बने अरहान खान
जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरहान खान को बॉलीवुड में एक बड़े एक्शन प्रोजेक्ट के साथ लॉन्च करने की तैयारी है. इस फिल्म को डायरेक्टर अनिरुद्ध अय्यर बना रहे हैं, जो इससे पहले 'एन एक्शन हीरो' का निर्देशन कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि अरहान की डेब्यू फिल्म बड़े लेवल पर बनाई जाएगी, जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसकी स्क्रिप्टिंग लगभग पूरी होने वाली है.
अरहान खान पहले भी कर चुके हैं कैमरे का सामना
अरहान खान के लिए एक्टिंग भले ही नई शुरुआत हो, लेकिन वो कैमरे के सामने पहले भी नजर आ चुके हैं. उन्होंने 'डंब बिरयानी' नाम का पॉडकास्ट किया था, जिसमें उन्होंने देव राययानी और अरुष वर्मा के साथ काम किया. अब पॉडकास्ट के बाद अरहान बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. ऐसे में फैंस को उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है.
ये भी पढ़ें:-'रामायण' के 'लक्ष्मण' से रक्षाबंधन पर हुई गलती, अब हाथ जोड़ मांगी माफी, बोले- 'भावनाओं में बहकर...'
बेटे अरहान के बॉलीवुड डेब्यू पर क्या बोले थे अरबाज खान?
अरहान खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उनके पिता अरबाज खान से पहले भी सवाल किया जा चुका है. इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अरबाज ने कहा था, 'अरहान के लिए स्क्रिप्ट मेरे पास से भी आ सकती है और किसी दूसरे फिल्ममेकर की तरफ से भी. आज के समय में कई लोगों की नजर अरहान पर है. अगर मेरे पास उसके लिए कोई अच्छी कहानी आती है, तो मैं उसे फिल्म ऑफर करूंगा. इसके बाद फैसला अरहान का होगा कि वह फिल्म करना चाहता है या नहीं.'
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी और तलाक
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी 12 दिसंबर 1998 को हुई थी. शादी से पहले दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. शादी के बाद दोनों ने बेटे अरहान खान का वेकमल किया. हालांकि, साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अरहान की परवरिश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-'वेब सीरीज से बेहतर है फिल्म', आ गया 'मिर्जापुर द मूवी' का फर्स्ट रिव्यू
मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अरबाज खान ने साल 2023 में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी की. उस वक्त अरबाज की उम्र 56 साल थी. शादी के बाद दोनों एक बेटी सिपारा खान के माता-पिता बने.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







