Box Office: 'मिर्जापुर द मूवी' की बंपर ओपनिंग तय! सुबह 11 बजे तक हुई 3 करोड़ के पार
ओटीटी की मोस्ट पॉपुलर क्राइम सीरीज 'मिर्जापुर द मूवी' फिल्म के रूप में शुक्रवार, 4 सितंबर को यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का रिलीज से पहले ही इतना हाईप क्रिएट हो गया था कि इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई है. ऐसे में 'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर फुल भौकाल मचाने के मूड में है. इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है.
'मिर्जापुर द मूवी' की कितनी हुई है एडवांस बुकिंग?
- सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन के लिए हिंदी 2 डी फॉर्मेट में 3 लाख 25 हजार 635 टिकट बेचे हैं.
- वहीं तेलुगु में इसके 2 डी फॉर्मेट में पहले दिन के लिए 2 हजार 492 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है.
- इसी के साथ 'मिर्जापुर द मूवी' ने बिना ब्लॉक सीटों के प्री सेल में 9.19 करोड़ कमा डाले हैं.
- जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग में कलेक्शन 12.55 करोड़ रुपये हुआ है.
ये भी पढ़ें:-500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस डे 1 (Mirzapur The Movie Box Office Day 1 Live Updates)
| मिर्जापुर द मूवी | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| हिंदी डे 1 | 3.15 करोड (सुबह 11 बजे तक) | 22.0% |
| तेलुगु डे 1 | 0.03 करोड़ (सुबह 11 बजे तक) | 16.0% |
| कुल कलेक्शन | 3.18 करोड़ |
'मिर्जापुर द मूवी' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
मिर्जापुर द मूवी ने एडवांस बुकिंग में 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में सैकनिल्क के अनुमान के मुताबिक ये फिल्म रिलीज के पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग कर सकती है. फिल्म के 20 से 25 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत करने की उम्मीद है. वहीं अगर इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो ये 30 करोड़ तक के कलेक्शन के साथ भी ओपनिंग कर सकती है. हालांकि सही आंकड़े को रात 10.30 बजे के बाद ही पता चलेंगे
'मिर्जापुर द मूवी' स्टार कास्ट
मिर्जापुर द मूवी में वेब सीरीज के पॉपुलर चेहरों ने तो कमबैक किया ही है वहीं इस फिल्म में कई नए सितारों की भी एंट्री हुई है. बता दें कि फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी सहित कई पुराने चेहरे नजर आएंगे. वहीं रवि किशन , जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान सहित कई अन्य फिल्म के नए चेहरे हैं.
ये भी पढ़ें:-'वेब सीरीज से बेहतर है फिल्म', आ गया 'मिर्जापुर द मूवी' का फर्स्ट रिव्यू
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







