एविएशन कंपनी ने नोरा फतेही पर ठोका 3 करोड़ की मानहानि का केस, जानें- मामला

Sep 8, 2026 - 10:51
 0
एविएशन कंपनी ने नोरा फतेही पर ठोका 3 करोड़ की मानहानि का केस, जानें- मामला

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेह मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं. एविएशन कंपनी Dunes Aviation ने नोरा के खिलाफ 3 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दायर किया है. कंपनी का आरोप है कि नोरा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उसके चार्टर्ड विमान को लेकर आपत्तिजनक और गैर-जिम्मेदाराना बातें कही थीं, जिससे कंपनी की इमेज और बिजनेस को नुकसान पहुंचा है. 

चार्टर्ड विमान को बताया था 'लेगो एयरप्लेन'
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला पिछले साल दिसंबर का है. नोरा ने मुंबई से जयपुर की फ्लाइट के दौरान सेसना साइटेशन CJ2 फ्लाइट के अंदर से कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए थे. उन्होंने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए और फ्लाइट को 'मिनीचर', 'टॉय' और 'लेगो एयरप्लेन' बताया. अब ड्यून्स एविएशन ने नोरा के इस कमेंट को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले की सुनवाई गांधीनगर की अदालत में 25 सितंबर को होगी. 

ये भी पढ़ें: वरुण धवन ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, शोभिनव सत्या की एक्टिंग के हुए फैन

कंपनी ने लगाया बिजनेस को नुकसान पहुंचाने का आरोप
ड्यून्स एविएशन का कहना है कि नोरा के सोशल मीडिया पर 46.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, इसलिए उनके कमेंट का काफी असर हुआ. कंपनी का दावा है कि नोरा के कमेंट के बाद उसकी फ्लाइट्स की बुकिंग में 15 से 20% तक गिरावट आई और कैंसिलेशन भी बढ़ गए. कंपनी का आरोप है कि नोरा ने बिना किसी तकनीकी जानकारी और फैक्ट्स को कंफर्म किए ये बातें कही थीं, जिससे उसकी गुडविल को नुकसान पहुंचा.

कंपनी ने फ्लाइट को बताया पूरी तरह सुरक्षित
कंपनी ने कहा है कि जिस फ्लाइट को लेकर नोरा ने कमेंट किया था, वो इस सफर के लिए पूरी तरह सही था. ड्यून्स एविएशन के मुताबिक, फ्लाइट DGCA से सर्टिफाइड है और उड़ान भरने के लिए पूरी तरह सुरक्षित और एयरवर्दी है. कंपनी ने ये भी बताया कि ये विमान NSOP के तहत नियमों के मुताबिक चलाया जा रहा था. 

नोरा फतेही से 3 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग
ड्यून्स एविएशन ने इस मामले में नोरा से 3 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. इसके अलावा कंपनी ने अदालत से सोशल मीडिया पर मौजूद उन सभी पोस्ट और कंटेंट को हटाने की मांग की है, जिनमें फ्लाइट को लेकर गलत कमेंट किए गए थे. कंपनी ने नोरा से इस मामले में माफी मांगने के लिए भी कहा है.

ये भी पढ़ें: आदित्य धर भी हुए 'हनुमान अंश' के मुरीद, 'धुरंधर' डायरेक्टर ने पोस्टर शेयर कर यूं की तारीफ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.