'बिना दर्शक के थिएटर में फिल्म हिट करा सकते हैं', सोशल मीडिया को लेकर अदनान सामी का तीखा बयान
सिंगर अदनान सामी अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं. वहीं उन्होने हाल ही में एक बातचीत के दौरान सोशल मीडिया को लेकर बात की. वहीं उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया इतना पावरफुल बन चुका है कि बिना थिएटर में एक दर्शक के भी फिल्में हिट करा सकते हैं.
सोशल मीडिया की वजह से हर किसी के पास अपनी आवाज है
दरअसल कोमल नाहटा बातचीत के दौरान अदनान सामी से सोशल मीडिया के बारे में पूछा गया था जिसका उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया ने सब कुछ बदल दिया है. एक समय था जब हर किसी के पास अपनी बात कहने या उसे फैलाने का कोई जरिया नहीं था. जब म्यूजिशियन गाने चुराते थे, तो ज्यादा से ज्यादा आप और मैं ही इस बारे में बात करते थे और यह बात दुनिया में नहीं फैलती थी. आसान शब्दों में कहें तो, यह 'वायरल' नहीं होता था. लेकिन अब हर व्यक्ति के पास अपनी आवाज है, पहुंच है और हर कोई क्रिटिकस बन गया है! कुछ लोग म्यूजिक के बेहतरीन आलोचक निकले, जबकि कुछ 'तानसेन की नाजायज औलाद' जैसे हैं ! सिनेमा में भी ऐसे क्रिटिक्स मौजूद हैं."
अदनान ने आगे कहा, "तो, आज हर किसी की अपनी आवाज है. आज हर कोई न सिर्फ आपको जज करता है, बल्कि अपनी राय सबके सामने जाहिर भी करता है. अब आपकी हर छोटी-बड़ी बात पर बारीकी से नजर रखी जाती है, जो पहले नहीं होता था."
ये भी पढ़ेंः 'ए वेडनेसडे' से 'कैनेडी' तक, ओटीटी पर देखें ये 5 अंडररेटेड हिंदी फिल्में
सोशल मीडिया के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं
सोशल मीडिया के फायदों और नुकसान के बारे में बात करते हुए अदनान ने कहा, "इसके अच्छे और बुरे दोनों तरह के नतीजे होते हैं. अच्छी बात यह है कि अब आपका जनता से सीधा कॉन्टेक्ट है. दूसरी तरफ़, आपको ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. लेकिन जैसा कि कहा जाता है, नफरत करने वाले तो नफरत करेंगे ही "
बिना थिएटर में एक दर्शक के भी फिल्में करा सकते हैं हिट
अदनान सामी ने आगे कहा, "डिजिटल क्रांति से पहले, सोशल मीडिया का दायरा थोड़ा लिमिटेड था. अब हर किसी के पास एक प्लेटफॉर्म है, हर कोई अपनी बात रखता है और हर कोई इसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना भी सीख गया है. कभी-कभी आपकी चीज अचानक हिट हो जाती है, जबकि थिएटर में एक भी दर्शक नहीं होता. क्या मुझे और कुछ कहने की जरूरत है?"
ये भी पढ़ें:- 'मिर्जापुर द मूवी' ने संडे को काटा गदर, 'धमाल 4' सहित 7 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







