रेड साड़ी मे बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर पड़ीं भारी
अबू जानी और संदीप खोसला के 40 साल पूरे होने के जश्न में बॉलीवुड और मुंबई के फैशन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थीं. हालांकि इस जश्न में अंबानी लेडीज ने सारी लाइमलाइट बटोर ली. नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा और दोनों बहुओं राधिका और श्लोका के साथ इस खास शाम में काफी स्टाइल के साथ पहुंची थीं. उनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.
रेड साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी
बता दें कि इंडस्ट्री में डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला को चार दशको पूरे हो गए हैं. उनके इससफ़र का जश्न मनाने के लिए होस्ट किए गए इवेंट में नीता अंबानी रेड कलर की साड़ी में में बेहद एलिगेंट और ट्रेडिशनल लुक में पहुंची थीं. साड़ी पर बारीक काम और रिच टेक्सचर वाली फ़िनिश थीय उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज़ और मिनिमम ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था, ताकि उनकी साड़ी ही हाईलाइट हो.
व्हाइट आउटफिट में स्टाइलिश लगीं ईशा अंबानी
वहीं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इवेंट में काफी स्टाइलिश लुक में पहुंची थीं. उन्होंने शिमरी सिल्वर-व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था, जो फिटेड था. उनके आउटफिट पर सीक्वेंस और एम्ब्रॉयडरी वर्क था. उन्होंने इसके साथ डायमंड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहने थे.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:-'वो कभी सवाल नहीं करते...', श्रेया घोषाल ने पति को लेकर कहा- 'मैं लकी हूं'
श्लोका और राधिका भी लगीं स्टनिंग
वहीं नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका अंबानी ने आइवरी और गोल्डन कलर का आउटफिट कैरी किया था, जिसमें बारीक एम्ब्रॉयडरी वाला टॉप, एक फ्लोइंग व्हाइट स्कर्ट और ब्रॉड बॉर्डर वाला दुपट्टा शामिल था. उन्होंने ट्रेडिशनल इंडियन डिजाइन और मॉडर्न स्टाइल को ब्लेंड किया था.
राधिका अंबानी के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट और पर्पल कलर का एम्ब्रॉयडरी वाला आउटफिट पहना था, जिस पर फ्लावर्स के बारीक डिजाइन बने थे. श्लोका और राधिका भी काफी स्टनिंग लग रही थीं.
बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी इवेंट में की थी शिरकत
इस इवेंट में अंबानी परिवार के साथ फ़िल्म और फ़ैशन इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं. इनमें डिंपल कपाड़िया, राहुल देव, दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख, सोनम कपूर आहूजा, अली फजल अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ और मधू शाह शामिल थे.
ये भी पढ़ेंः 'ए वेडनेसडे' से 'कैनेडी' तक, ओटीटी पर देखें ये 5 अंडररेटेड हिंदी फिल्में
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







