कभी 8 हजार कमाती थीं राधिका आप्टे, अब हैं करोड़ों की दौलत, मुंबई-लंदन में आलीशान घर

Sep 7, 2026 - 10:53
 0
कभी 8 हजार कमाती थीं राधिका आप्टे, अब हैं करोड़ों की दौलत, मुंबई-लंदन में आलीशान घर

जानी-मानी एक्ट्रेस राधिका आप्टे आज 41 साल की हो चुकी हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक में अपने बेहतरीन अभिनय से फैंस का दिल जीता है. फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था और इस दौरान वो कुछ पैसे भी कमा लिया करती थीं. कभी उनकी आमदनी सिर्फ हजारों में हुआ करती थी. जबकि आज एक्ट्रेस एक लग्जरी लाइफ जीती हैं और उनके पास करोड़ों की दौलत है.

तमिलनाडु में मराठी परिवार में हुआ था जन्म

राधिका आप्टे एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. हालांकि उनका जन्म तमिलनाडु के वेल्लोर में 7 सितंबर 1985 को हुआ था. न्यूरोसर्जन पिता चारुदत्त आप्टे की बेटी राधिका ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से मैथ्स और अर्थशास्त्र में की थी.

थिएटर के जरिए कमाती थीं 8-10 हजार रुपये

शुरू से ही एक्ट्रेस को डांस का शौक रहा है. उन्होंने भारत की मशहूर कथक डांसर रोहिणी भाटे से कथक की ट्रेनिंग ली थी. इसी दौरान उनका झुकाव एक्टिंग की तरफ हो गया था और वो एक थिएटर से जुड़ गई थीं. Scoopwhoop को दिए इंटरव्यू में राधिका ने बताया था कि थिएटर के जरिए वो 8-10 हजार रुपये तक कमा लेती थी.

ये भी पढ़ें: अमिताभ ने स्क्रीन पर कभी नहीं दी गाली, ‘कांटे’ में भी नहीं तोड़ा था नियम

2005 में बॉलीवुड डेब्यू, बंगाली फिल्म में भी किया काम

हिंदी सिनेमा में राधिका आप्टे ने अपनी शुरुआत 20 साल की उम्र में की थी. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' है. साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता शाहिद कपूर की बहन का किरदार अदा किया था. हालांकि फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था.

वाह लाइफ हो तो ऐसी का हिस्सा संजय दत्त, अमृता राव, अरशद वारसी, श्वेता प्रसाद और शरत सक्सेना जैसे कलाकार भी थे. राधिका ने करियर की शुरुआत में ही बंगाली सिनेमा में भी काम किया था. वो अपर्णा सेन और शर्मिला टैगोर जैसी एक्ट्रेसेस के साथ अनिरुद्ध राॅय की फिल्म 'अंतहीन' में दिखाई दी थीं. 

ज्यादा वजन के कारण बड़े प्रोडक्शन ने छीनी फिल्म

राधिका ने बताया था कि एक बार उन्हें एक बड़े प्रोडक्शन की फिल्म के लिए चुना गया था. हालांकि बाद में एक्ट्रेस को उस प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा. क्योंकि मेकर्स ने उनसे कहा था कि उनका चार किलो वजन ज्यादा है. इस घटना से राधिका को बड़ा झटका लगा था और वो डिप्रेशन में चली गई थीं.

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में छाईं

साउथ इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआत फिल्म 'धोनी' (Dhoni) से की थी जो साल 2012 में रिलीज हुई थी. इसके बाद वो 'लेजेंड' (2014) और 'लायन' (2015) जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं. उन्होंने तमिल सिनेमा के सबसे बड़े स्टार माने जाने वाले रजनीकांत के साथ साल 2016 की फिल्म 'कबाली' में भी काम किया था.

साल 2005 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली राधिका को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान 'बदलापुर', 'मांझी- द माउंटेन मैन', 'हंटरर', 'अंधाधुन' और 'पैडमैन' जैसी फिल्मों से मिली है. पैडमैन में उन्होंने सुपरस्टार अक्षय कुमार और अंधाधुन में आयुष्मान खुराना संग स्क्रीन शेयर की थी.

ओटीटी पर भी बनाई पहचान

बड़े पर्दे पर पहचान बनाने वाली राधिका आप्टे ने ओटीटी पर भी खूब काम किया और दर्शकों का दिल जीता. ओटीटी पर उनके चर्चित प्रोजेक्ट्स 'मोनिका ओ माई डार्लिंग', 'सेक्रेड गेम्स', 'रात अकेली है', 'घोल', 'लस्ट स्टोरीज' आदि है.

विदेशी संगीतकार संग बसाया घर, लेकिन शादी की कोई तस्वीर नहीं

राधिका आप्टे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने विदेशी कलाकार के साथ घर बसाया था. एक्ट्रेस की शादी साल 2012 में बेनेडिक्ट टेलर से हुई थी जो ब्रिटिश संगीतकार हैं. एक्ट्रेस ने एक बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि वो और उनके दोस्तों ने पार्टी को काफी एंजॉय किया था और इसमें सब इतना खो गए कि इसके चलते शादी के वक्त कोई तस्वीर ही नहीं ली गई.

कितनी अमीर हैं राधिका आप्टे?

अब बात करते हैं राधिका की नेटवर्थ के बारे में. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस एक फिल्म और सीरीज के लिए 4 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं. उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी होती है. CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस करीब 66 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. वहीं उनके पति बेनेडिक्ट टेलर की संपत्ति 42 करोड़ रुपये तक है.

राधिका आप्टे का कार कलेक्शन

राधिका लग्जरी गाड़ियों की मालकिन भी हैं. उनके कार कलेक्शन में वोक्सवैगन टिगुआन, ऑडी A4 और BMW X2 जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. वहीं एक्ट्रेस के पास मुंबई के अलावा लंदन में भी आलीशान घर है. 

ये भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी का गांधी वाला लुक सामने आया, एक नजर में पहचानना मुश्किल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.