सहारनपुर मस्जिद: ओपी राजभर की दो टूक, 'सरकार ने अपनी तरफ से...'

Sep 8, 2026 - 10:51
 0
सहारनपुर मस्जिद: ओपी राजभर की दो टूक, 'सरकार ने अपनी तरफ से...'

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा संविधान व न्यायपालिका पर हमला बताए जाने के सवाल पर यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह झूठ बोल रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी तरफ से नहीं, बल्कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई की. अदालत ने पहले नोटिस देकर मौका दिया था, लेकिन संबंधित पक्ष हाजिर नहीं हुआ. अब जब अवैध निर्माण ढहा दिया गया, तो राजनीति करने लगे हैं.

'विपक्ष को चश्मा उतारकर जमीनी हकीकत देखनी चाहिए'

आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किसी धर्म विशेष को निशाना बनाए जाने के आरोपों पर कहा कि  विपक्ष को अपना चश्मा उतारकर जमीनी हकीकत देखनी चाहिए. सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को खाली कराया जा रहा है, चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, सिख हो या ईसाई.

'200 से 250 साल पुरानी लखौरी ईंटें...', सहारनपुर पहुंची ASI टीम का बयान

उन्होंने जोर देकर कहा कि राजभर, चौहान, पटेल और यादव सहित सभी वर्गों के अवैध निर्माणों पर बिना किसी भेदभाव के बुलडोजर चला. विपक्षी दल पूरी कानूनी प्रक्रिया समझे बिना सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए सरकार पर निराधार आरोप लगा रहे हैं.

सपा में 35% कमीशन की लड़ाई- राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के विधायक नफीस अहमद और पार्टी के बूथ अध्यक्ष के बीच सर्वे को लेकर हुई मारपीट पर तंज किया है. राजभर ने कहा कि सपा में लड़ाई किसी सिद्धांत की नहीं, बल्कि ठेकेदारी और वसूली की. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा लोग ठेकेदारी में 35 प्रतिशत कमीशन मांगते हैं और आपस में ही लड़ रहे हैं कि "ठेका तुम करोगे या हम करेंगे." 

सपा के PDA के नारे पर राजभर ने कसा तंज

ओम प्रकाश राजभर ने सपा के पीडीए के नारे पर तंज कसते हुए कहा, "पीडीए का मतलब अब यही रह गया है कि 'पीट देगा आहिर या पीट देगा अशफ़ाक' अब दोनों आपस में ही भिड़ रहे हैं." कहा कि सपा शासनकाल में कार्यकर्ताओं को जो अपराध करने की 'ट्रेनिंग' मिली थी, उसी का नतीजा है कि वे आज भी आपस में झगड़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सपा के इस आपसी टकराव का पूरा राजनीतिक लाभ एनडीए (NDA) गठबंधन को मिलेगा.

यमुनोत्री में हर बार बदला विधायक, 2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.