लालबागचा राजा 2026 का पहला लुक आया सामने, Video में देखें क्या है इस बार थीम

Sep 12, 2026 - 11:32
 0
लालबागचा राजा 2026 का पहला लुक आया सामने, Video में देखें क्या है इस बार थीम

Lalbaugcha Raja 2026 First Look: मुंबई में गणेशोत्सव की शुरुआत हो चुकी है, यहां के राजा यानी लालबागचा राजा के 2026 के पहले लुक और वीडियो सामने आया है. बप्पा की पहली झलक देखकर भक्तों के बीच उत्साह और आनंद का माहौल है. इस बार बप्पा का दरबार और पंडाल की सजावट खास तौर पर भगवान शिव शंकर की थीम पर आधारित है.

गणेश चतुर्थी 2026 की शुरुआत 14 सितंबर से होगी और लालबागचा राजा का गणेशोत्सव 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी तक चलेगा. मंडल के अनुसार यह उसका 93वां गणेशोत्सव है.

क्या है लालबागचा राजा 2026 की थीम ?

हर साल बप्पा की मूर्ति के अलावा थीम भी आकर्षण का केंद्र रहती है, 2026 में लालाबागचा राजा की थी शिव शंकर है. लालबागचा राजा की पहली झलक सामने आते ही भक्तों की नजर सबसे पहले बप्पा के पारंपरिक और राजसी स्वरूप पर गई. इस बार खास आकर्षण सिर्फ गणपति की प्रतिमा नहीं बल्कि उनके पूरे दरबार की सजावट है. प्रवेश द्वार से लेकर अंदर के मुख्य मंडप तक विशाल त्रिशूल और महादेव से जुड़ी वस्तु लगाई गई हैं. भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों और मंदिर शैली की सजावट का प्रभाव साफ नजर आता है. 

इस बार भक्तों को केवल गणपति दर्शन ही नहीं, बल्कि गणेश और शिव तत्व को एक साथ दर्शाने वाली भव्य धार्मिक प्रस्तुति देखने को मिलेगी.

1934 में शुरू हुई थी लालबागचा राजा की कहानी

आज लालबागचा राजा मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों में शामिल हैं, लेकिन इसकी शुरुआत किसी भव्य आयोजन से नहीं बल्कि स्थानीय लोगों की एक जरूरत और आस्था से हुई थी. लालबाग क्षेत्र में रहने वाले मछुआरों और छोटे व्यापारियों के लिए 1932 में पेरू चॉल का बाजार बंद हो गया था.

इससे स्थानीय लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हुआ. स्थायी बाजार की मांग पूरी होने की उम्मीद में स्थानीय मछुआरों और व्यापारियों ने भगवान गणेश के सामने नवस यानी संकल्प किया. बाद में बाजार के लिए जगह मिलने और उनकी मांग पूरी होने के बाद 1934 को यहां गणेश प्रतिमा स्थापित की गई. इसी परंपरा ने आगे चलकर लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल का रूप लिया. यही वजह है कि लालबागचा राजा को आज भी 'नवसाचा गणपति' यानी मनोकामना पूरी करने वाले गणपति के रूप में श्रद्धा से याद किया जाता है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.