'द फैमिली मैन' का सीजन 4 कब होगा रिलीज? मनोज बाजपेयी ने दे दिया बड़ा अपडेट

Sep 8, 2026 - 10:51
 0
'द फैमिली मैन' का सीजन 4 कब होगा रिलीज? मनोज बाजपेयी ने दे दिया बड़ा अपडेट

मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ के तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ही हिट रहे हैं. वहीं फैंस इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस हिट सीरीज में मनोज बाजपेयी ने इंटेलिजेंस ऑफिसर श्रीकांत तिवारी के किरदार में खूब पॉपुलैरिटी बटोरी. वहीं अब एक्टर फाइनली ‘द फैमिली मैन सीजन 4’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. जानते हैं ये मच अवेटेड सीरीज कब आएगी?

मनोज बाजपेयी ने दिया ‘द फैमिली मैन 4’ को लेकर बड़ा अपडेट
मनोज बाजपेयी ने हाल ही 'वैरायटी इंडिया' से बातचीत में ‘द फैमिली मैन’ के सीजन 4 को लेकर बड़ा अपडेट देत हुए कहा, "बातचीत जल्द ही शुरू होगी. यह बहुत अच्छी बात है कि यह इतनी बड़ी फ्रैंचाइजी बन गई है कि हर कोई चाहे बच्चा हो या बड़ा इसके बारे में पूछता रहता है.एक बार चौथे सीजन के बारे में बातचीत शुरू हो जाए, तो स्क्रिप्ट फ़ाइनल हो जाएगी, और फिर हमें इसकी तैयारी शुरू करने और अपनी डेट्स देने के लिए बुलाया जाएगा."

मनोज बाजपेयी का ‘श्रीकांत तिवारी’ का किरदार है मोस्ट पॉपुलर
‘द फैमिली मैन’ सीरीज में श्रीकांत तिवारी का किरदार मनोज बाजपेयी के सबसे पॉपुलर किरदारों में से एक है. सीरीज में मनोज एक ऐसे इंटेलिजेंस ऑफिसर के रोल में दिखते हैं, जो मुश्किल केस सुलझाने के साथ-साथ मिडिल-क्लास फैमिली लाइफ़ के रोजमर्रा के दबावों को भी संभालता है. शो के सभी सीजन में  ये किरदार फैन्स का फेवरेट बन गया है.

'द फैमिली मैन' सीजन 3 में क्या हुआ था?
सीजन 3 पिछले सीजन की सेटिंग और क्लैश से हटकर श्रीकांत को नॉर्थ-ईस्ट इंडिया ले गया था. इसकी कहानी 'प्रोजेक्ट सहकार' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उस इलाके के विकास के लिए शुरू की गई एक सरकारी पहल थी. हालात तब मुश्किल हो जाते हैं जब जयदीप अहलावत के किरदार 'रुक्मा'  इलाके के अहम नेताओं की हत्या कर देता है. इस घटना से एक बड़ा राजनीतिक और सुरक्षा संकट खड़ा हो गया, जिससे श्रीकांत एक और खतरनाक मिशन के सेंटर में आ जाता है.साथ ही, श्रीकांत अपनी निजी ज़िंदगी की चुनौतियों से भी जूझते दिखते हैं. 

ये भी पढ़ें:-'चुंबक' से 'घमासान' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

मनोज बाजपेयी वर्क फ्रंट
'द फैमिली मैन' के अलावा, मनोज अरविंद अडिगा के 2011 के नॉवेल पर आधारित 'लास्ट मैन इन टॉवर' की तैयारी कर रहे हैं. इसमें वे योगेश मूर्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें 'मास्टरजी' के नाम से भी जाना जाता है. अपने किरदार के बारे में बताते हुए मनोज ने कहा, "मास्टरजी जिद्दी हैं, अपने उसूलों के पक्के हैं और जो सही या गलत समझते हैं, उस पर अड़े रहते हैं. वे बिना पत्नी वाले एक बुजुर्ग हैं जो अपनी गरिमा से बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहते, और वे नहीं चाहते कि उनके बेटे की वजह से उन्हें कभी कोई दुख पहुंचे."

मनोज बाजपेयी ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने एक्शन सीन खुद किए, जिसमें क्लाइमैक्स भी शामिल है. उन्होंने माना कि उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक रूप से मुश्किल सीन करना कठिन हो गया है, लेकिन फिर भी उन्होंने बिना किसी बॉडी डबल के ये सीन किए हैं. 

ये भी पढ़ें:-मंडे को 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' की रही धूम, लाखों में सिमटी 'टॉक्सिक', जानें- कलेक्शन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.