'खुद को स्क्रीन पर देखना बहुत अजीब लगता है...', प्रीति जिंटा नहीं देखतीं अपनी फिल्में

Sep 12, 2026 - 11:33
 0
'खुद को स्क्रीन पर देखना बहुत अजीब लगता है...', प्रीति जिंटा नहीं देखतीं अपनी फिल्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाइब' को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एक्ट्रेस आजकल फिल्म के प्रमोशन में बिटी हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने खुलासा किया कि वो खुद को बड़े पर्दे पर देखना बिल्कुल पसंद नहीं है. वहीं, 'वाइब' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली वंशिका धीर ने भी अपने डेब्यू को लेकर बात की.

खुद को स्क्रीन पर देखना पसंद नहीं करतीं प्रीति जिंटा
वंशिका धीर फिल्म 'वाइब' से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं. फिल्म के प्रमोशनल पोस्टर में खुद को देखकर वो काफी हैरान थीं. उन्होंने बताया कि जब ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने खुद को बड़े पर्दे पर देखा, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. वंशिका ने कहा कि उन्हें अभी भी इम्पोस्टर सिंड्रोम जैसा महसूस होता है और शायद कुछ समय तक ऐसा ही रहेगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

ये भी पढ़ें:- वरुण-लावण्या ने रिवील किया बेटे का चेहरा, पहले बर्थडे पर शेयर की वायु की क्यूट तस्वीरें

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में वंशिका की बात से सहमति जताते हुए प्रीति जिंटा ने कहा, 'मैं खुद को स्क्रीन पर जज नहीं कर सकती. मैं खुद को स्क्रीन पर देखती ही नहीं हूं. मेरी फिल्म पूरी होने के बाद मैं उसे नहीं देखती. मुझे बैठकर खुद को देखना बहुत अजीब लगता है. ऐसा नहीं है कि मैं देखना नहीं चाहती, लेकिन मैं ऐसा कर नहीं पाती. मुझे हमेशा लगता है कि मैं ये सीन और बेहतर कर सकती थी.'

'वाइब' में एक्शन करती नजर आएंगी प्रीति जिंटा
फिल्म 'वाइब' में प्रीति जिंटा 'मैडम एच' नाम की एक सुपर स्पाई का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में वो कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव के किरदारों को एक सीक्रेट मिशन के लिए तैयार करती नजर आएंगी. फिल्म में प्रीति ने कई एक्शन सीन्स भी किए हैं. अपने एक्शन सीन्स और स्टंट्स को लेकर प्रीति ने कहा, 'जो कुछ भी आप फिल्म में देखेंगे, वो पूरी एक्शन टीम की मेहनत का नतीजा है. हम तो बस सामने नजर आते हैं. और हां, मुझे किक भी मारी गई और मुक्के भी पड़े. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. जब आप सब कुछ फिल्म में देखते हैं, तो ये ज्यादा रोमांचक लगता है. लेकिन जब आप इसे कर रहे होते हैं, तब ये बहुत तकनीकी होता है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)

18 सितंबर को रिलीज होगी 'वाइब'
'वाइब' में प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव के अलावा दिनेश लाल यादव और यशपाल शर्मा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म में शर्मिला टैगोर कैमियो करती दिखेंगी. कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'ड्रोंगो फिल्म्स' के तहत फिल्म को प्रोड्यूस किया है. कुणाल खेमू ही फिल्म के डायरेक्टर हैं. ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' से होगा.

ये भी पढ़ें:- 'मिर्जापुर द मूवी' देखते हुए 15 मिनट सो गईं शोभा डे, बोलीं- 'ये क्या बकवास है?'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.