मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रीमेक है 'दृश्यम द कन्क्लूजन'? अजय देवगन बोले- 'कहानी नई है'

Sep 10, 2026 - 10:40
 0
मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रीमेक है 'दृश्यम द कन्क्लूजन'? अजय देवगन बोले- 'कहानी नई है'

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. फ़िल्म की टीम ने गोवा में एक खास इवेंट में बीते दिन इसका थिएट्रिकल ट्रेलर लॉन्च किया, जिसमें अजय देवगन ने कुछ दिलचस्प बातें भी बताईं. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी ये फिल्म मोहनलाल की मलयालम 'दृश्यम 3' से अलग है या नहीं?

मलयालम 'दृश्यम 3' से अलग है 'दृश्यम द कन्क्लूजन'?
अजय देवगन ने कहा, "हमारी फिल्म मलयालम 'दृश्यम 3' से बिल्कुल अलग है. ऐसा नहीं है कि हमने बस कुछ बदलाव किए हैं. कहानी नई है. मैं चाहता हूं कि लाल सर (मोहनलाल) और उनकी टीम हमारी फिल्म देखें. क्योंकि अगर वे इसे मंजूरी देते हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी. मैं उन्हें यह फिल्म दिखाने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. "

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)

'दृश्यम द कन्क्लूजन' है फ्रैंचाइजी का आखिरी चैप्टर
ट्रेलर से पहले ही हिंट मिल गया था कि हिंदी वर्जन की कहानी अलग है. अब अजय देवगन के इस बात को कंफर्म करने के बाद, फिल्म पर रीमेक होने का ठप्पा नहीं रहेगा, जिससे बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी सफलता की पॉसिबिलिटी और बढ़ सकती है. साथ ही, यह भी कन्फर्म हो गया है कि 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' इस फ़्रैंचाइजी का आखिरी पार्ट है. यानी इसका अलगा पार्ट अब नहीं आएगा.

ये भी पढ़ें:-'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' कब रिलीज हो रही है?
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' गांधी जयंती के मौके पर, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने इसका ऑफिशियल ट्रेलर 9 सितंबर 2026 को जारी किया जिसे लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.

'दृश्यम 3' के बारे में
इस फिल्म को अभिषेक पाठक, आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने लिखा है. इसे पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है और स्टार स्टूडियो18 ने इसे पेश किया है.

अजय देवगन के अलावा, फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में हैं. साथ ही, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी कास्ट का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें:-बुधवार को 'हनुमान अंश' हुई 150 करोड़ के पार, 'मिर्जापुर द मूवी' का भी दिखा जलवा, जानें- कलेक्शन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.