कर्ली बालों वाली को ऑडियंस एक्सेप्ट करेगी? सीता का रोल निभा रही साईं पल्लवी के रोल पर और क्या-क्या बोलीं दीपिका चिखालिया?

Jul 24, 2026 - 11:32
 0
कर्ली बालों वाली को ऑडियंस एक्सेप्ट करेगी? सीता का रोल निभा रही साईं पल्लवी के रोल पर और क्या-क्या बोलीं दीपिका चिखालिया?

रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' साल की मच अवेटेड फिल्म है. इसका ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होना था लेकिन सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. इन सबके बीच टीवी की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के नितेश तिवारी की रामायण में सीता का रोल निभाने पर अपनी राय दी है.

रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका की छवि आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसी हुई है. उन्होंने साई की काबिलियत की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि असल असर इस बात पर निर्भर करेगा कि वह स्क्रीन पर इस किरदार को कैसा निभा पाती हैं.

'रामायण' में साई पल्लवी के किरदार पर क्या बोलीं दीपिका?
दरअसल 'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए, दीपिका ने सीता के पारंपरिक रूप-रंग और उन खास खूबियों पर चर्चा की जिन्हें रामानंद सागर ने अपने टीवी शो के लिए कास्टिंग करते समय ध्यान में रखा था.

दीपिका ने साई पल्लवी को लेकर कहा,  "मैंने उनका काम देखा है. वह जबरदस्त एक्टर हैं. लेकिन मुझे नहीं पता कि वह सीता के रोल में कैसी लगेंगी. जब हम उन्हें देखेंगे, तभी पता चलेगा. फिलहाल, मुझे इस बारे में कोई अंदाजा नहीं है."

सीता के रोल के रामानंदन सागर को क्या चाहिए थी खूबियां?
इसके बाद एक्ट्रेस ने तुलसीदास की रामायण में सीता का जिक्र करते हुए बताया कि रामानंद सागर ने इस रोल के लिए खास शारीरिक खूबियों वाली एक्ट्रेस की तलाश की थी.  दीपिका ने कहा, "तुलसीदास की रामायण में सीता का वर्णन बादाम जैसी आंखों, एक खास कद-काठी, बालों और रंग-रूप वाली महिला के तौर पर किया गया है. रामानंद सागर इसी तरह की खूबियां तलाश रहे थे और उन्हें ये मुझमें दिखीं." उन्होंने ये भी कहा कि तुलसीदास की रामायण  में सीता के घुंघराले बालों का जिक्र नहीं है, उनकी इस बात को साई पल्लवी के नैचुरल घुंघराले बालों की ओर सीधे इशारे के तौर पर देखा जा रहा है. 

दीपिका  आगे कहा कि नई फिल्म से जुड़े सभी कलाकार बेहतरीन हैं और अगर वे मेकर्स की सोच के मुताबिक किरदारों में फिट बैठते हैं, तो कास्टिंग सफल रहेगी उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि वे सभी अच्छे कलाकार हैं. अगर वे इस रोल के लिए सही साबित होते हैं, तो यह अच्छी बात है."

दीपिका ने गोविल लेकर कही ये बात
दीपिका ने अरुण गोविल के बारे में भी बात की, जिन्होंने रामानंद की 'रामायण'  में उनके साथ भगवान राम का किरदार निभाया था और अब वे नितेश तिवारी की फिल्म में राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें और अरुण  गोविल को उन किरदारों से पहचाना जाता है जो उन्होंने तीन दशक पहले निभाए थे, और उन्होंने सवाल किया कि कोई अपनी उस पहचान को क्यों छोड़ना चाहेगा. उन्होंने कहा, "मुझे सीता के तौर पर जाना जाता है. कभी-कभी लोग मेरा नाम भूल जाते हैं, लेकिन उन्हें यह याद रहता है कि मैंने सीता का रोल किया था. यही मेरी पहचान है. मुझे नहीं पता कि कोई इसे क्यों खोना चाहेगा."

ये भी पढ़ेंः CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज

सीता का रोल करने से दीपिका के करियर पर पड़ा असर
दीपिका चिखलिया ने खुलकर बताया कि सीता का रोल करने से उनके करियर पर क्या असर पड़ा. उन्होंने कहा कि जिस रोल ने उन्हें घर-घर में मशहूर किया, उसी ने एक एक्टर के तौर पर उनके आगे के मौकों को भी लगभग खत्म कर दिया,  इंडस्ट्री उन्हें किसी और रोल में नहीं देख पाई और उन्हें काम मिलना बंद हो गया.  उन्होंने कहा, "मुझे कोई काम नहीं मिला. असल में, मैं अब भी लोगों से काम मांग रही हूं."

उन्होंने अपने अनुभव की तुलना आज के बड़े एक्टर्स से की, उन्होंने रणबीर कपूर का जिक्र किया, जो तिवारी की फिल्म में भगवान राम का रोल कर रहे हैं. रणबीर ने 'बर्फी', 'संजू' और 'एनिमल' जैसे किरदारों के बीच बिना किसी एक तरह की इमेज में बंधे आसानी से काम किया है. उन्होंने कहा, "आज के समय की यही खूबी है. हमारे ज़माने में ऐसा नहीं था. हम सभी एक ही तरह के रोल में बंधकर रह गए थे. आज भी काम मिलना बहुत मुश्किल है क्योंकि लोग मुझे किसी और रोल में नहीं देख पाते, इसीलिए मैंने प्रोडक्शन में कदम रखा."

रावण के रोल के लिए यश के किरदार पर क्या बोलीं दीपिका? 
रावण के रोल के लिए यश को चुने जाने पर चिखलिया ने कहा कि उन्होंने यश का कुछ काम देखा है और उन्हें उम्मीद है कि वह "दमदार" परफॉर्मेंस देंगे. लेकिन उन्होंने अपनी मुख्य बात दोहराई, ओरिजिनल सीरीज लोगों के जहन में अभी भी इतनी ताज़ा है कि किसी भी नए वर्जन का उसकी जगह लेना आसान नहीं होगा.

उन्होंने बताया कि 2020 में महामारी के दौरान लॉकडाउन में दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' फिर से दिखाई गई थी और इसे एक बिल्कुल नई जनरेशन ने देखा था, जिससे लोगों की सोच में इसकी पकड़ और मजबूत हुई. उन्होंने कहा, "अगर यह फिल्म 50 साल बाद आती, तो लोग रामानंद सागर की 'रामायण' और उसके कलाकारों को भूल चुके होते. अभी तो यह लोगों के जहन में बिल्कुल ताजा है."

ये भी पढ़ें:-छात्रों के प्रोटेस्ट पर अक्षय, आमिर और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.