Manoj Kumar Birth Anniversary: 65 हफ़्तों तक थिएटर से नहीं उतरी थी मनोज कुमार की ये फिल्म, 'शोले' से पहले मचाया था बवाल

Jul 24, 2026 - 11:32
 0
Manoj Kumar Birth Anniversary: 65 हफ़्तों तक थिएटर से नहीं उतरी थी मनोज कुमार की ये फिल्म, 'शोले' से पहले मचाया था बवाल

Manoj Kumar Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में शुमार मनोज कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी थीं. एक एक्टर के अलावा उन्होंने फैंस का दिल बतौर डायरेक्टर भी जीता था. 'भारत कुमार' के नाम से भी मशहुर हुए मनोज कुमार ने अपने करियर में कई फ़िल्में बनाई थीं. उनकी एक फिल्म तो ऐसी भी रही है जो सिनेमाघरों से 65 हफ्तों तक नहीं उतरी थी. चलिए आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उस ब्लॉकबस्टर मूवी के बारे में जानते हैं.

पाकिस्तान में हुआ था मनोज कुमार का जन्म

मनोज कुमार जीवित होते तो आज अपना 89वां जन्मदिन मना रहे होते. हालांकि आज एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है. उनका जन्म पाकिस्तान के एबटाबाद में 24 जुलाई 1937 को हुआ था. मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था. हालांकि फिल्मी दुनिया में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था.

ये भी पढ़ें: 'जन नायकन' से 'महाराजा होस्टल' तक, थिएटर में इस हफ्ते रिलीज हो रही ये 8 साउथ फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

6 हफ्तों तक थिएटर में चली थी ये फिल्म

यहां मनोज कुमार की जिस फिल्म की बात की जा रही है वो जीवन की तीन सबसे अहम और मूलभूत चीजों पर बेस्ड है. इस फिल्म का नाम है 'रोटी, कपड़ा और मकान'. ये फिल्म 'शोले' जैसी आइकॉनिक फिल्म से एक साल पहले यानी साल 1974 में रिलीज हुई थी और दर्शकों के दिलों में हमेशा-हमेशा के लिए समा गई थी.

मनोज कुमार ने निभाई थीं कई जिम्मेदारियां

रोटी कपड़ा और मकान में मनोज कुमार के साथ अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, मौसमी चटर्जी और जीनत अमान जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे. गौरतलब है कि मनोज ने ना सिर्फ इसमें अहम किरदार निभाया था, बल्कि इसके डायरेक्शन की कमान भी संभाली थी, जबकि इसके प्रोड्यूसर भी वो ही थे और कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी.

ये भी पढ़ें: जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी के चुकाए

65 हफ्तों तक थिएटर्स में चला जलवा

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इस 52 साल पुरानी फिल्म को लेकर दावा किया जाता रहा है कि ये फिल्म 65 हफ्तों तक थिएटर्स में अपना जादू बिखेरनेमे कामयाब रही थी और बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक़ 1.3 से 2 करोड़ रुपये के बीच के बजट में बनी 'रोटी कपड़ा और मकान' ने दुनियाभर में 10.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. ये साल 1974 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बनी थी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.