Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज एकादशी तिथि शुरू, शुक्रवार पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें

Jul 24, 2026 - 11:32
 0
Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज एकादशी तिथि शुरू, शुक्रवार पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें

Hindi Panchang, 24 July 2026: आज से आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार है. एकादशी व्रत 25 जुलाई को रखा जाएगा, चूंकि तिथि आज से शुरू हो रही है. ऐसे में आज भी सात्विक भोजन करें. ब्रह्मचर्य का पालन, चावन न खाएं आदि नियम ध्यान रखें. 

देवशयनी एकादशी के दिन सा चतुर्मास शुरू होने वाला है. ऐसे में शुभ चीजों की खरीदारी जल् निपटा लें. 

24 जुलाई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 24 July 2026)

  • तिथि - दशमी (23 जुलाई 2026, सुबह 7.03 - 24 जुलाई 2026, सुबह 9.12, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू)
  • वार- शुक्रवार
  • नक्षत्र- अनुराधा
  • योग- रवि योग, शुक्ल योग
  • सूर्योदय- सुबह 5.54
  • सूर्यास्त- रात 07.13
  • चंद्रोदय- दोपहर 3.25
  • चंद्रोस्त- सुबह 1.29 25 जुलाई
  • चंद्र राशि- वृश्चिक

चौघड़िया पूजा मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया - सुबह 5.37 - सुबह 10.45
  • शाम का चौघड़िया - रात 10.52 - रात 11.10

राहुकाल और अशुभ समय (Rahu kaal)

  • राहुकाल - सुबह 10.45 - दोपहर 12.27
  • यमगण्ड काल- दोपहर 3.52 - शाम 5.35
  • गुलिक काल - सुबह 7.20 - सुबह 9.03
  • विडाल योग - सुबह 5.38- सुबह 4.25, 25 जुलाई
  • भद्रा काल - रात 10,22, - सुबह 5.32, 25 जुलाई

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 24 July 2026)

  • सूर्य- कर्क
  • चंद्रमा - वृश्चिक
  • मंगल- वृषभ
  • बुध- कर्क
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

24 जुलाई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है

मेष राशि (Aries)

अचानक धन लाभ के योग हैं. घर में मेहमान आने से खुशी का माहौल रहेगा और संतान की शिक्षा संबंधी बाधाएं दूर होंगी.
कानूनी मामलों में लापरवाही न करें. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, अन्यथा विवाद हो सकता है.

वृषभ राशि (Taurus)

आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने के योग हैं. कार्यकुशलता से मान-सम्मान बढ़ेगा.
धन के लेन-देन में सावधानी रखें. सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभ देगा.

मिथुन राशि (Gemini)

ऊर्जा और उत्साह के साथ नए कार्य शुरू करेंगे. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें और विरोधियों से सतर्क रहें.
खाली समय का सदुपयोग करें. पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखना लाभदायक रहेगा.

कर्क राशि (Cancer)

धन-धान्य में वृद्धि होगी और परिवार में शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा. व्यापार में समझदारी से फैसले लें.
विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी. मित्रों के साथ संबंध भी बेहतर होंगे.

सिंह राशि (Leo)

मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. राजनीति और नौकरी में नई पहचान मिलने के योग हैं.
नई साझेदारी से बचें. वाहन खरीदने का योग बन सकता है.

कन्या राशि (Virgo)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
पुराने मित्र से मुलाकात होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक फैसले ले सकते हैं.

तुला राशि (Libra)

आकस्मिक लाभ के योग हैं और मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है.
उधार देने से बचें. वाहन चलाते समय सावधानी रखें और जीवनसाथी से विवाद न करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बिजनेस और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और वादे पूरे करने होंगे.
गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

धनु राशि (Sagittarius)

व्यापार सामान्य रहेगा और उच्च शिक्षा के नए अवसर मिल सकते हैं. पुराना कर्ज या लेन-देन पूरा होगा.
जोखिम लेने से बचें. स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहें.

मकर राशि (Capricorn)

परिवार में विवाह संबंधी बाधा दूर हो सकती है. दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
माता की सेहत का ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी.

कुंभ राशि (Aquarius)

ऑफिस में सतर्क रहें, झूठे आरोप लग सकते हैं. धैर्य से अपनी बात रखें और विवाद से बचें.
संतान के करियर को लेकर फैसला ले सकते हैं. जीवनसाथी की सलाह लाभदायक रहेगी.

मीन राशि (Pisces)

विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य रखें. योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर व्यापार में सुधार होगा.
गुस्से और वाहन चलाने में सावधानी रखें. दिन के अंत तक मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है.

आज का उपाय

शुक्रवार को किसी जरुरी काम से जा रहे हैं तो इत्र या सुगंधित परफ्यूम लगाकर जाएं. शुक्र मजबूत रहता है. धन से जुड़े कार्य में लाभदायी है. 

आज का लकी कलर

गुलाबी, लाल, सफेद

Rashifal 24 July 2026: तुला-कुंभ को मिलेगा बड़ा लाभ, पर इन राशियों के बढ़ते खर्च बनेगी मुसीबत, मेष से मीन तक राशिफल देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.