पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज

Jul 24, 2026 - 11:32
 0
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज

Selfie video for Google Account: अब आप सेल्फी वीडियो की मदद से भी गूगल अकाउंट में लॉग-इन कर सकेंगे. कंपनी एक नया साइन-इन और रिकवरी ऑप्शन लेकर आई है, जिसमें सेल्फी वीडियो के जरिए आपकी पहचान को वेरिफाई किया जाएगा. अगर बाकी तरीकों से अकाउंट रिकवर नहीं होता है तो यूजर अपने सेल्फी वीडियो से इसकी एक्सेस पा सकेंगे. इसके अलावा इसे गूगल के कई दूसरे फीचर और सर्विसेस को एक्सेस करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, अभी यह फीचर हर जगह और हर डिवाइस के लिए रोलआउट नहीं किया गया है.

अकाउंट रिकवरी के एडिशनल ऑप्शन के तौर पर काम करेगा फीचर

गूगल ने कहा है कि यह फीचर पासकी और रिकवरी कॉन्टैक्ट्स के साथ एक एडिशनल रिकवरी ऑप्शन के तौर पर काम करेगा. इसे सेटअप करने के लिए आपका गूगल अकाउंट में साइन-इन होना जरूरी है. अगर आपने साइन-इन नहीं किया हुआ है तो आप सेल्फी वीडियो एड नहीं कर पाएंगे.

कैसे एड करें सेल्फी वीडियो? 

  • यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है. इसलिए सबसे पहले आपको एलिजिबिलिटी चेक करनी होगी. आप ब्राउजर में g.co/signin-selfie टाइप कर यह देख सकते हैं कि आपके डिवाइस के लिए यह ऑप्शन रोल आउट हुआ है या नहीं. अगर यह फीचर अवेलेबल होगा तो आपको फेस का शॉर्ट वीडियो लेने का ऑप्शन दिख जाएगा.
  • इस फीचर में इनरोल करने के लिए सेल्फी वीडियो सेटअप पेज को ओपन करें और गूगल के इंस्ट्रक्शन का पालन करें. पूरी प्रोसेस के दौरान डिवाइस के कैमरे में देखते रहें और इंस्ट्रक्शन का पालन करते हुए हेड मूवमेंट करें. इस दौरान कैमरा आपके फेस को मल्टीपल एंगल से कैप्चर करेगा. इसके बाद आपका सेल्फी वीडियो गूगल अकाउंट में सिक्योर तरीके से सेव हो जाएगा.

कब काम आएगा रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो?

अगर आगे चलकर आप अपने डिवाइस से गूगल अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं या पासवर्ड आदि भूल गए हैं तो गूगल अकाउंट की रिकवरी के लिए आफको सेल्फी वेरिफिकेशन का ऑप्शन देगी. तब आपसे फ्रेश वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा जाएगा. फिर गूगल उस रिकॉर्डिंग को सेव्ड वीडियो से कंपेयर करेगी और पहचान वेरिफाई होने के बाद आपको अकाउंट की एक्सेस दे देगी.

प्राइवेसी का भी रखा जाएगा ध्यान

गूगल ने बताया है कि इस वीडियो को यूजर की सहमति के बाद ही स्टोर किया जाएगा. स्टोरेज के टाइम यह पूरी तरह एनक्रिप्टेड रहेगा और इसे किसी भी समय डिलीट किया जा सकता है. गूगल ने बताया है कि स्पूफिंग को रोकने के लिए भी उसने कई सिक्योरिटी चेक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें-

एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.