Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'इक्का' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर उनकी सादगी और सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ हो रही है. अपनी हालिया 'जूता कॉन्ट्रोवर्सी' पर खुद ही चुटकी लेते हुए सनी देओल ने अपने मजेदार अंदाज से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया.
इवेंट में फटे जूते में पहुंचे थे सनी देओल
दरअसल, कुछ दिन पहले सनी देओल अपनी फिल्म 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहने गए जूतों को लेकर चर्चा में आ गए थे. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वो व्हाइट कलर के घिसे हुए जूते पहने नजर आए थे. पैपराजी के कैमरों में उनके जूते का पीछे का हिस्सा कैद हो गया, जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और उनके जूतों को लेकर कई मीम्स भी बनाए गए.
सनी देओल का मजेदार जवाब
अब इस पूरे मामले पर खुद सनी देओल ने खुलकर और हंसते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. फिल्म 'इक्का' के एक इवेंट में जब सनी देओल पपराजी के सामने पोज देने पहुंचे, तो वो कैमरे के सामने मुस्कुराए और मजाकिया लहजे में बोले, 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने?' सनी पाजी का ये सवाल सुनते ही वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर्स ठहाके मारकर हंस पड़े. इस पर एक पैपराजी ने जवाब भी दिया, 'जूता तो सर फुल फ्रेम में आ ही रहा है.' इसके बाद सनी देओल हंसते हुए आगे बढ़ गए.
View this post on Instagram
'इक्का' के बारे में जानिए
'इक्का' की बात करें तो ये फिल्म आज 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ दीया मिर्जा और अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स भी हैं. संजीदा शेख, आकांक्षा रंजन कपूर और शिशिर शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. खास बात ये है कि सनी इसके जरिए ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं. 'इक्का' का डायरेक्शन सिद्धार्थ. पी. मल्होत्रा ने किया है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







