BSNL ने लॉन्च किया लाखों की कीमत वाला सैटेलाइट फोन, खरीदने से पहले लेनी पड़ेगी परमिशन

Jul 10, 2026 - 12:32
 0
BSNL ने लॉन्च किया लाखों की कीमत वाला सैटेलाइट फोन, खरीदने से पहले लेनी पड़ेगी परमिशन

BSNL Satellite Phone: देश की एकमात्र सरकारी कंपनी BSNL ने एक नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है. यह उन जगहों पर काम आएगा, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता. जैसा नाम से ही जाहिर है, यह फोन सैटेलाइट से कनेक्ट होकर काम करेगा. BSNL ने बताया कि इस हैंडसेट को ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइडर Inmarsat के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया गया है. बता दें कि भारत में सैटेलाइट फोन रखना गैरकानूनी है. अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पहले सरकार से परमिशन लेनी पड़ेगी. बिना परमिशन फोन खरीदना या रखना आपको कानूनी मुश्किल में डाल सकता है. आइए जानते हैं कि BSNL के इस सैटेलाइट फोन में क्या फीचर्स हैं और इसे किन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है.

BSNL Satellite Phone के फीचर्स

BSNL का कहना है कि इस फोन से सैटेलाइट कनेक्टिविटी के बावजूद एकदम साफ आवाज में वॉइस कॉल की जा सकेगी और यह इमरजेंसी सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है. फोन को गिरने पर टूटने से बचाने के लिए रग्ड और ड्यूरेबल डिजाइन दिया गया है और इसकी बैटरी लंबी चलती है. BSNL ने अपनी पोस्ट में बताया है कि यह सैटेलाइट फोन डिफेंस, मैरीटाइम, आपदा प्रबंधन, माइनिंग, रिमोट ऑपरेशन और एडवेंचर ट्रैवल आदि के लिए उपयुक्त है. यानी कंपनी भी इसे आम आदमी को बेचने के लिए मार्केट नहीं कर रही है. सरकारी कंपनी के इस सैटेलाइट फोन की कीमत 1,34,166 रुपये रखी गई है. इसे आप अपने नजदीकी BSNL ऑफिस से खरीद सकते हैं. हालांकि, इसे खरीदने से पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन से परमिशन लेनी पड़ेगी. इसके बिना आप सैटेलाइट फोन नहीं खरीद पाएंगे. 

कैसे काम करता है सैटेलाइट फोन?

जैसा नाम से ही पता चलता है, सैटेलाइट फोन सैटेलाइट से कनेक्ट रहता है. इसे सिग्नल भेजने या रिसीव करने के लिए मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं पड़ती. यह डायरेक्ट सैटेलाइट को सिग्नल भेजता और वहीं से रिसीव करता है. इस कारण इसे उन जगहों पर भी यूज किया जा सकता है, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं होता. यही वजह है कि समुद्री जहाजों आदि पर इसे इस्तेमाल किया जाता है. 

सैटेलाइट फोन पॉपुलर क्यों नहीं हो पाए?

परमिशन के झंझट के अलावा कई और भी कारण हैं, जिनकी वजह से सैटेलाइट फोन पॉपुलर नहीं हो पाए हैं. इसकी सबसे बड़ी कमी कॉल लेग की है. यानी आपके बोलने के बाद रिसीवर तक आवाज पहुंचने में थोड़ा समय लगता है. दूसरी दिक्कत लागत को लेकर है. सैटेलाइट फोन खरीदना और इससे कॉल करना काफी महंगा पड़ता है. इसकी लागत प्रति मिनट 100 रुपये से भी ज्यादा रह सकती है. इसके अलावा सैटेलाइट फोन नॉर्मल फोन की तुलना में काफी बड़े और भारी होते हैं.

ये भी पढ़ें-

क्या बारिश में इस्तेमाल करना चाहिए एसी? जानिए मानसून में एसी यूज का सही तरीका

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.