बिकिनी और इंटीमेट सीन्स के लिए छोड़ दी बड़ी फिल्में, काजल अग्रवाल का चौंकाने वाला खुलासा
बॉलीवुड और साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है. वहीं उन्होंने इंडस्ट्री में अपने उसूलों पर काम भी किया है. जहां कई एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर बिकिनी और इंटीमेट सीन्स से कतई परहेज नहीं करती हैं तो वहीं काजल ने हमेशा से ही बड़े पर्दे पर इससे दूरी बनाए रखी. उन्होंने बताया कि वो कभी भी इस तरह के सीन्स के लिए राजी नहीं हुईं. वो पहले ही मेकर्स को इस तरह के सीन्स के लिए मना कर दिया करती थीं. वो अपने उसूलों पर अडिग रहीं, चाहे फिर उन्हें फिल्में ही क्यों ना छोड़नी पड़ी हो.
'मैं कंफर्टेबल नहीं थी...'
काजल अग्रवाल इन दिनों एक के बाद एक इंटरव्यू दे रही हैं. अब उन्होंने जूम से बात करते हुए काम के प्रति अपनी पर्सनल बाउंड्रीज के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बड़े पर्दे पर बिकिनी पहनने में उन्होंने कभी भी कंफर्टेबल महसूस नहीं किया.
ये भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' होस्ट करने के लिए फराह खान ले रही हैं मोटी रकम, रितेश देशमुख की फीस जानकर भी रह जाएंगे हैरान
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं बिकिनी सीन करने में सहज नहीं थी. ये मेरा फैसला था और मैंने हमेशा इसका सम्मान किया है. ये दिखाता है कि आखिर आप खुद के प्रति कितने सच्चे और ईमानदार है. मैंने हमेशा से ही बहुत ज्यादा इंटीमेट सीन्स से भी परहेज किया है और एक बाउंड्री बनाए रखी.'
बड़ी फिल्में और किरदार छोड़ने पड़े
काजल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने हमेशा से ही वो काम किया जो उन्हें सही और स्वाभाविक लगता था. अगर किसी रोल को लेकर उनके मन में कोई शंका होती थी तो वो सीधे मेकर्स से कह देती थी कि मैं इसका हिस्सा नहीं बन सकती. एक्ट्रेस ने आगे अहा, 'ये मायने नहीं रखता कि फिल्म या रोल कितना बड़ा है. फिर चाहे मुझे बड़ी फिल्में या अहम किरदार क्यों न छोड़ना पड़ा हो. अपनी बाउंड्रीज सेट करना जरुरी है.'
'द इंडिया स्टोरी' में नजर आएंगी काजल अग्रवाल
फैंस के दिलों में अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' से जगह बनाने वाली काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द इंडिया स्टोरी स्टोरी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इसमें वो वकील के किरदार में हैं. वो श्रेयस अय्यर के किरदार की सात साल की मृत बेटी को न्याय दिलाती हुई नजर आएंगी. फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







