'सीजन 1 की पूरी ओरिजिनल कास्ट आ रही वापस', 'मिर्जापुर द मूवी' को लेक अली फजल ने दिया बड़ा अपडेट
मिर्जापुर सीरीज ने ओटीटी पर खूब धमाल मचाया और अब सुपरहिट क्राइम ड्रामा फेंचाइजी बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ धमाल मचाने की तैयारी कर रही है. फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन सबके बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में गुड्डू भैया यानी अली फजल ने 'मिर्जापुर' को बड़े पर्दे पर लाने के फ़ैसले के बारे में बात की और बताया कि यह आइडिया शुरू में कास्ट के लिए भी एक सरप्राइज से कम नहीं था.
‘मिर्जापुर द मूवी’ एक एक्सपेरिमेंट है
एक सक्सेसफुल वेब सीरीज़ से फीचर फ़ील्म बनने के सफ़र के बारे में बात करते हुए, अली ने माना कि टीम ने कभी ऐसे कदम के बारे में नहीं सोचा था. उन्होंने पिंकविला को बताया, "यह काफी हैरानी वाली बात थी क्योंकि हमने कभी इसके बारे में सोचा ही नहीं था. भारत में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है. यह एक एक्सपेरिमेंट है जो हम कर रहे हैं, और उम्मीद है कि हम सभी को अपने साथ ले जा पाएंगे." एक्टर ने आगे कहा कि फ़िल्म उस जानी-पहचानी दुनिया को फिर से दिखाएगी जिसे दर्शकों ने शो के शुरू होने के बाद से ही पसंद किया है.
ये भी पढ़ें:-Box Office: साल 2022 में आई इस मराठी फिल्म ने रचा था इतिहास, 15 करोड़ के बजट में कमाया था 308% प्रॉफिट
ओरिजिनल कास्ट की वापसी
ज्यादा जानकारी दिए बिना, अली ने हिंट दिया की फैंस फिल्म में कई जाने- पहचाने चेहरे देख सकेगें. उन्होंने बताया, "यह उस दुनिया में वापसी है जहां से हमने शुरुआत की थी. सीज़न 1 की पूरी ओरिजिनल कास्ट वापस आ रही है. इन सबके पीछे एक लॉजिक है, लेकिन मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कहूंगा." अली ने यह भी साफ़ किया कि फिल्म सीरीज की घटनाओं से जुड़ी है और कोई रैंडम स्पिन-ऑफ़ नहीं है. उन्होंने कहा, "सब कुछ जुड़ा हुआ है. ऐसा होना ही है."
मिर्जापुर एक कल्ट फ़ेनोमेनन बन गई
मिर्जापुर फ्रेंचाइजी की जबरदस्त कामयाबी के बारे में बात करते हुए अली ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मिर्जापुर इतना बड़ा कल्चरल फ़ेनोमेनन बन जाएगा. उन्होंने कहा, "सीज़न 1 भी मेरे लिए एक एक्सपेरिमेंट था क्योंकि मैंने पहले कभी गुड्डू भैया जैसा रोल नहीं किया था. किसी ने मुझे उस अवतार में नहीं देखा था. इसने सब कुछ पूरी तरह से बदल दिया." एक्टर के मुताबिक, शो की पॉपुलैरिटी उम्मीद से कहीं ज़्यादा थी. "ये एक फिल्म की तरह चलने लगा. ये एक कल्ट बन गया."
मिर्जापुर द मूवी की रिलीज डेट
भारत की सबसे पॉपुलर ओटीटी फेंचाइजी में से एक, 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर आने वाली है. मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' की कुछ टाइम पहले रिलीज डेट भी अनाउंस की थी. जिसके मुताबिक ये फिल्म 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







