‘कॉकटेल 2’ क्या ‘ओ रोमियों’ को दे पाएगी मात, बनेगी साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

Jun 19, 2026 - 11:25
 0
‘कॉकटेल 2’ क्या ‘ओ रोमियों’ को दे पाएगी मात, बनेगी साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर काफी हाईप बना हुआ है और इसकी अच्छी प्री टिकट सेल भी हुई है. ऐसे में इसके पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने की पूरी उम्मीद है और होमी अदजानिया की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बॉलीवुड की साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है. यहां जानते हैं ये पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?

'कॉकटेल 2' को एडवांस बुकिंग में मिला है अच्छा रिस्पॉन्स
शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' साल 2012 की हिट 'कॉकटेल' का यह स्पिरिचुअल सीक्वल है. वहीं  मैडॉक फिल्म्स के इस प्रोडक्शन से काफी उम्मीदें हैं. इसे एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसने 'है जवानी तो इश्क होना है' को पीछे छोड़ते हुए 2026 की टॉप 5 बॉलीवुड प्री-सेल्स फिल्मों में जगह बना ली है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के 5.56 करोड़ का प्री सेल कलेक्शन किया है. जबकि ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग से हुई कमाई 8.83 करोड रुपये है. वहीं ​कि बीएमएस सेल्स भी 50 हज़ार का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, और 74.4 हज़ार से ज़्यादा यूज़र्स ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है.

'कॉकटेल 2' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? 
कॉकटेल 2 के बज को देखते हुए लग रहा है कि ये रिलीज के पहले दिन 10 से 12 करोड़ की ओपनिंह कर सकती है. अगर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ रहा तो ये 12 करोड़ के पार भी कमाई कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये शाहिद कपूर की हीपिछली एक्शन थ्रिलर फिल्म ओ रोमियो के ओपनिंग डे कलेक्शन 9.01 करोड़ को पीछे छोड़ सकती है और साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिक़ॉर्ड अपने नाम कर सकती है.

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को 'मैं वापस आऊंगा' का बजा डंका, 'भारत भाग्य विधाता', 'गवर्नर' की डूबी लुटिया, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2026 की टॉप 5 बॉलीवुड ओपनर फिल्में

  • धुरंधर 2: 145 करोड़
  • बॉर्डर 2: 32.1 करोड़
  • भूत बंगला: 18.31 करोड़
  • ओ रोमियो: 9.01 करोड़
  • है जवानी तो इश्क होना है: 8.65 करोड़

ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 First Review: 'उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है', आ गया शाहिद, कृति और रश्मिका की 'कॉकटेल 2' का फर्स्ट रिव्यू

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.