शादी के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में हनीमून मनाने पहुंचे आमिर खान-गौरी स्प्रैट, इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भी करेंगे शिरकत
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक्टर आमिर खान और पत्नी गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने हाल ही में 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की थी. वहीं अब दोनों को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि वे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि आमिर अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते मेलबर्न पहुंचे हैं, लेकिन उन्होंने इस वर्क ट्रिप को फैमिली वेकेशन में भी बदलने का प्लान बनाया है.
ऑस्ट्रेलिया में क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे आमिर
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के कुछ दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर अपने-अपने बेटों के साथ गए हैं. आमिर और उनकी दूसरी पत्नी के बेटे आजाद और गौरी के बेटे क्विन भी उनके साथ मौजूद हैं.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आमिर इस दौरे पर अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने के साथ-साथ इसे शादी के बाद की खास वेकेशन भी बना रहे हैं. इस ट्रिप का मकसद दोनों बच्चों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिले और आमिर को क्विन के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिल सके.
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगे शामिल
छुट्टियों के बाद आमिर खान इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में भी हिस्सा लेंगे. इस फेस्टिवल में उन्हें फिल्म 'सितारे जमीन पर' में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. इस अवॉर्ड के लिए आमिर का मुकाबला अहान पांडे, भूमन भार्गव दास, दुलकर सलमान, ममूटी, रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी और संजय मिश्रा जैसे सितारों से होगा.
वहीं बेस्ट परफॉर्मेंस (फीमेल) कैटेगरी में अनीत पड्डा, कल्याणी प्रियदर्शन, कीर्ति कुल्हारी, नीना गुप्ता, राजश्री देशपांडे, रानी मुखर्जी, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता और यामी गौतम धर को नॉमिनेट किया गया है. इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 का आयोजन 13 अगस्त से 23 अगस्त तक किया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः 'डॉ. आरंभी' एक्टर संजीब सिंह की हार्ट अटैक से मौत, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







