डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामें दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
पॉपुलर एक्टर और डांसर राघव जुयाल 10 जुलाई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इससे एक दिन पहले यानी 9 जुलाई की रात उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट की थी. इस महफिल में कई जाने-माने सेलेब्स शामिल हुए, लेकिन पूरी लाइमलाइट शहनाज गिल और शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान ने लूट ली.
एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए राघव जुयाल और शहनाज गिल
राघव जुयाल के इस 35वें बर्थडे बैश की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान राघव और शहनाज गिल की ट्यूनिंग ने खींचा.
एक वीडियो में दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे देखा जा सकता है. इस वीडियो के बाद से फिर से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होनी शुरू हो गई है. इससे पहले भी शहनाज और राघव के रिलेशनशिप में होने के रूमर्स सामने आए हैं. हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने इस पर रिएक्ट नहीं किया है.
View this post on Instagram
राघव जुयाल ने शहनाज गिल को गोद में उठाकर कार में बैठाया
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव जुयाल पहले से ही गाड़ी के अंदर बैठे हुए हैं. इसके बाद शहनाज़ गिल वहां पहुंचती हैं।.कार के अंदर जगह कम होने या दूसरी तरफ जाने का रास्ता न होने की वजह से राघव जुयाल बड़े ही केयरिंग अंदाज में शहनाज को अपनी गोदी में उठाते हैं और उन्हें घुमाकर दूसरी साइड आराम से बैठा देते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
क्या शहनाज गिल को डेट कर रहे राघव जुयाल?
बता दें कि राघव और शहनाज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, जिसके बाद से ही दोनों की दोस्ती काफी गहरी है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान से ही इन दोनों की शानदार ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. हालांकि, समय-समय पर दोनों के अफेयर की अफवाहें भी उड़ती रही हैं, लेकिन राघव और शहनाज हमेशा एक-दूसरे को अपना सबसे अच्छा दोस्त और सपोर्ट सिस्टम बताते आए हैं.
आर्यन खान ने पार्टी में लगाए चार चांद
राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो राघव और शहनाज के साथ पार्टी से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनका डैशिंग लुक देखने को मिला. हालांकि, उन्होंने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और सीधा अपनी कार में जाकर बैठ गए.
View this post on Instagram
पार्टी में पहुंचे ये स्टार्स
राघव जुयाल के 35वें बर्थडे बैश में बॉलीवुड, टीवी और डिजिटल वर्ल्ड की कई जानी-मानी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला.
शहनाज गिल और आर्यन खान के अलावा मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, 'शार्क टैंक इंडिया' फेम अमन गुप्ता, टीवी के चर्चित कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे.
वहीं, रैपर बादशाह, डिजिटल क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया , कॉमेडियन समय रैना और एक्ट्रेस जन्नत जुबैर समेत कई चर्चित सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
सितारों से सजी इस पार्टी ने राघव जुयाल के बर्थडे सेलिब्रेशन को यादगार बना दिया. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
'भाई तेरा स्टार है' में नजर आएंगे राघव जुयाल
वर्क फ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन, निकी अनेजा वालिया और विकल्प मेहता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक बी अग्रवाल हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







