UP: मुरादाबाद में प्रेमी बना दरिंदा, नाबालिग प्रेमिका को रेप के बाद खिला दिया जहर

Jun 11, 2025 - 10:18
 0
UP: मुरादाबाद में प्रेमी बना दरिंदा, नाबालिग प्रेमिका को रेप के बाद खिला दिया जहर

UP News: मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने ही प्रेमी पर रेप, मारपीट और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने का आरोप लगाया है. पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आरोप है कि बीते 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग में रह रहे युवक ने घर में अकेली पाकर नाबालिग लड़की के साथ पहले रेप किया, फिर मारपीट की और जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया. लड़की की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है.

घटना के बाद परिवार में रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का आरोप है कि युवक कई बार पहले भी लड़की को धमका चुका था, लेकिन अब उसने जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ित लड़की ने बताया की आरोपी ने मुझे घर में अकेला पाकर मारपीट की और जबरदस्ती कुछ पिला दिया. मुझे बहुत डर लग रहा है.

वहीं पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि हमारी बेटी नाबालिग है. 4 साल से बहला-फुसलाकर उस लड़के ने उसे अपने साथ रखा और अब उसे जान से मार डालने की कोशिश की है, हमें इंसाफ चाहिए.

आरोपों की जांच कर रही पुलिस

उधर मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.