90 गेंदों में 190 रन, इंग्लैंड जाने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली तूफानी पारी; की छक्के-चौकों की बरसात
Vaibhav Suryavanshi 190 Runs: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड जाने से पहले एक और तूफानी पारी खेली है, उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेले गए अभ्यास मैच में 190 रनों की पारी खेली. वैभव ने छक्के-चौकों की बरसात करते हुए 190 रन सिर्फ 90 गेंदों में बनाए. 14 वर्षीय इस खिलाड़ी ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 35 गेंदों में ऐतिहासिक शतक ठोका था, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के अंडर-19 स्क्वॉड में शामिल किया गया था.
इंग्लैंड दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम भी जाएगी, जिसके कप्तान आयुष म्हात्रे हैं और इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी चुना गया. इंग्लैंड जाने से पहले वैभव ने मंगलवार को ये तूफानी पारी खेली. उन्होंने मैदान के हर क्षेत्र में रन बटोरे और बड़े बड़े शॉट्स लगाए. मिड विकेट के ऊपर से, लॉन्ग-ऑन के साथ उन्होंने पॉइंट के ऊपर से भी एक शानदार छक्का मारा.
Vaibhav Suryavanshi smashed 190 runs off just 90 balls in a NCA practice match 🤯
— Varun Giri (@Varungiri0) June 10, 2025
14 year old has been dealing in sixes since his IPL debut. https://t.co/A91pFBRJUI pic.twitter.com/J1TjkvF8OI
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था. वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख में खरीदा था. उन्होंने सीजन-18 में खेले 7 मैचों में 252 रन बनाए थे.
इंग्लैंड में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 50 ओवरों के अभ्यास मैच के बाद 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी. इसके बाद 2 बहु-दिवसीय मैच खेले जाएंगे.
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय U19 स्क्वॉड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह.
स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर).
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







