पाकिस्तान का दौरा करेंगे भारतीय खिलाड़ी? इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में होंगे गेम्स

Sep 8, 2026 - 10:51
 0
पाकिस्तान का दौरा करेंगे भारतीय खिलाड़ी? इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में होंगे गेम्स

पाकिस्तान में अगले साल यानी साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स होने हैं. इसको लेकर सामने आई रिपोर्ट में बताया कि भारत की तरफ से खेलों में हिस्सा लेने की सहमति दे दी गई है. यह खेल पाकिस्तान के तीन शहर इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में आयोजित होंगे. इसमें क्रिकेट भी शामिल होगा. बीते कुछ वक्त में भारत की क्रिकेट टीम के अलावा कुछ अन्य खेलों की टीमों ने पाकिस्तान का दौरा किया है. 

पाकिस्तान मीडिया 'द न्यूज' की रिपोर्ट में बताया गया कि साउथ एशियन ओलिंपिक एसोसिएशन की मीटिंग में भारत के प्रतिनिधियों ने इवेंट में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव खालिद महमूद ने बताया कि भारत की तरफ से मंजूरी मिल गई है, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि भारतीय दल में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल होंगे. इसकी तवील जानकारी जनवरी 2027 में दी जाएगी. 

अप्रैल में होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों में कुल 28 खेलों को शामिल किया गया है. इसमें 15 खेलों की मेजबानी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को सौंपी गई है, जिसमें मार्शल आर्ट्स, टेनिस और स्क्वैश शामिल है. लाहौर में 10 खेल होंगे, जिसमें क्रिकेट भी शामिल होगा. बाकी तीन खेल पेशावर की मेजबानी में होंगे.

यह भी पढ़ें: ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'

यहां गौर करने वाली बात यह है कि भारत या पाकिस्तान के ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से पब्लिकली इस बारे में कोई एलान नहीं किया गया. भारत सरकार की तरफ से भी अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है. कुछ वक्त पहले ही यह तय किया गया था कि पाकिस्तान में होने वाले किसी भी तरह के खेल आयोजनों के संबंध में भारत सरकार की नीति का पालन किया जाएगा. 

भारतीय क्रिकेट टीम का आखिरी पाकिस्तान दौरा 2008 में

भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था. लेकिन कई अन्य खेलों की भारतीय टीमों ने हाल ही में पाकिस्तान के कुछ दौरे किए हैं. इसमें टेनिस टीम शामिल है. डेविस कप के लिए भारतीय टेनिस टीम ने फरवरी 2024 में पाकिस्तान का दौरा किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि दक्षिण एशियाई खेलों को लिए भारत का अंतिम रुख क्या रहता है.

 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने 270 रन बनाकर तोड़े 3 रिकॉर्ड, कई दिग्गज छूटे पीछे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.