'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम

Sep 10, 2026 - 10:40
 0
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम

पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा हालत को लेकर दिग्गज वसीम अकरम ने जो कहा है, वह टीम के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है. पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही 3-0 की हार की आशंका जताई थी. अकरम का कहना है कि पाकिस्तान की परेशानी सिर्फ मैदान पर खराब प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें पूरे क्रिकेट सिस्टम में काफी अंदर तक फैली हुई हैं. उन्होंने साफ कहा कि इन समस्याओं को वह भी अकेले ठीक नहीं कर सकते.

अकरम ने कहा कि उन्हें सीरीज शुरू होने से पहले ही पता था कि पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से हार जाएगा. उन्होंने टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में मौजूद बड़ी कमियों को इसकी वजह बताया. उनके मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय लेवल पर पाकिस्तान की कमजोरियां लगातार सामने आ रही हैं.

समस्या काफी ज्यादा गहरी है

वसीम अकरम ने बताया कि उनसे अक्सर पूछा जाता है कि क्या वो पाकिस्तान क्रिकेट की मदद के लिए कुछ कर सकते हैं. इस पर उन्होंने कहा कि समस्या काफी गहरी है. उनके मुताबिक, पाकिस्तान के मौजूदा टॉप खिलाड़ियों के नीचे ऐसा मजबूत सिस्टम नहीं है, जो लगातार अच्छे खिलाड़ियों को तैयार कर सके.

यह भी पढ़े: दलीप ट्रॉफी 2026 की प्राइज मनी डिटेल, जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़

पूर्व तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के फर्स्ट क्लास घरेलू क्रिकेट सिस्टम की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि इसमें स्थिरता और खिलाड़ियों को समय देने की कमी रही है. पिछले कुछ सालों में लगातार बदलावों के वजह घरेलू लेवल पर अच्छे खिलाड़ियों को तैयार करने में परेशानी हुई है.

तीनों विभागों पर अकरम ने साधा निशाना

अकरम ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, हमारी बल्लेबाजी संघर्ष कर रही है, हमारी गेंदबाजी औसत से नीचे है और हमारी फील्डिंग उससे भी खराब है. टीम के प्रदर्शन में तालमेल की साफ कमी है.

अकरम ने क्रिकेट बोर्ड के फैसलों में लगातार बदलाव को भी मौजूदा हालात की एक बड़ी वजह बताया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट की परेशानियों के लिए किसी एक व्यक्ति या ग्रुप को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उनके मुताबिक, समस्या खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से आगे पूरे क्रिकेट सिस्टम में फैली हुई है.

यह भी पढ़े: इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.