कानपुर की बेटी से पीएम मोदी ने किया था ये वादा, अब निभाया, कहा- मुझे विश्वास है कि...

Jun 10, 2025 - 11:55
 0
कानपुर की बेटी से पीएम मोदी ने किया था ये वादा, अब निभाया, कहा- मुझे विश्वास है कि...

Kanpur News:  उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते माह एक सभा की थी. इस दौरान 7वीं की छात्रा शिवान्या ने कानपुर के सीएसए ग्राउंड में जनसभा में 'ऑपरेशन सिदूंर' पर एक पेंटिंग लेकर साथ आईं थीं. इसी सभा में पीएम ने उन्हें अपने पास बुलाकर पेंटिंग की भी तारीफ की थी और शिवान्या को पत्र लिखने का वादा किया था.

अब पीएम मोदी ने छात्रा से किया हुआ अपना ये वादा पूरा कर दिया है उन्होंने शिवान्या को चिट्ठी लिख दी है. पीएम ने इस चिट्ठी में छात्रा की और उनकी पेंटिंग की जमकर तारीफ की है.

पीएम मोदी ने चिट्ठी में क्या लिखा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवान्या को लिखी चिट्ठी में लिखा 'ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपने अपने मन के भावों को जिस तरह कैनवास पर उतारा है उसे देखकर मैं अभिभूत हूं, अपनी पेंटिंग के जरिए आपने एक सशक्त और बदलते भारत की तस्वीर प्रस्तुत की है.'

ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म सिटी का पहला चरण तय, 18 महीने में पूरा होगा काम

पीएम मोदी ने आगे लिखा 'मुझे पूरा विश्वास है, कि आप जैसे युवा साथी इस संकल्प की सिद्धि में अहम भूमिका निभाएंगे' छात्रा की पेंटिंग देखने के बाद पीएम मोदी ने इस चिट्ठी के जरिए छात्रा को भविष्य के लिए शुभकानाएं भी दी है. 

शिवान्या की पेंटिंग में क्या है?
छात्रा की इस पेंटिंग में 'ऑपरेशन सिंदूर' की कार्रवाई और भारत माता व प्रधानमंत्री की आक्रामक मुद्रा को दर्शाया गया था. इस पेंटिंग में 'ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री मोदी व सेना को धन्यवाद संदेश के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को भी दर्शाया गया था.

पीएम ने भीड़ के बीच से छात्रा अपने बुलाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कानपुर दौरे के दौरान 7वीं की छात्रा को देखकर अपने पास बुला लिया था. इस दौरान छात्रा ने अपनी पेंटिंग पीएम को दी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था. पीएम ने अपने अधिकारियों को ये पेंटिंग लेने के निर्देश दिए थे जिसके बाद एसपीजी ने छात्रा की इस पेंटिंग को ले लिया था. प्रधानमंत्री मोदी ने इसी बीच 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भी देश की सेना की तारीफ की थी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.