बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी को भी सताई अस्पताल में भर्ती राजेश शर्मा की चिंता, जानें अब कैसी है एक्टर की तबीयत?
Rajesh Sharma Health Update: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजेश शर्मा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. दरअसल हाल ही में उन्हें फिल्म 'फौजी' के सेट पर कथित तौर पर एक जहरीले कीड़े ने काट लिया था. इसके बाद एक्टर को अस्पताल ले जाया गया. अक्षय कुमार सहित कई सेलेब्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. वही अब बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी को भी राजेश शर्मा की हेल्थ की चिंता सताई है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है और अब राजेश शर्मा की तबीयत कैसी है?
CM ने की राजेश शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना
बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने 10 जुलाई को राजेश शर्मा को लेकर अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, 'राजेश शर्मा जी के जल्द स्वस्थ होने और उनकी सलामती के लिए मैं दिल से प्रार्थना करता हूं. वे जल्द ही अपनी ताकत वापस पाएं और पूरी तरह ठीक हो जाएं.'
My sincere prayers for Rajesh Sharma Ji's quick recovery and well-being. May he regain his strength and return to good health at the earliest. https://t.co/GD7s0n9jHC
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) July 10, 2026
ये भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' होस्ट करने के लिए फराह खान ले रही हैं मोटी रकम, रितेश देशमुख की फीस जानकर भी रह जाएंगे हैरान
अब कैसी है राजेश शर्मा की तबीयत?
राजेश शर्मा का इलाज कोलकाता के ढाकुरिया के मणिपाल अस्पताल में चल रहा है. उन्हें सेट पर एक जहरीले कीड़े ने काट लिया था. इसके बाद उन्हें बुखार आ गया और उनके पैर में इंफेक्शन हो गया था. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया.
बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक राजेश शर्मा फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में है. फिलहाल वो किसी भी तरह के खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है. शुक्रवार को अस्पताल की चीफ मेडिकल सर्विसेज डॉ. तानिया लोध ने बीबीसी से बातचीत में बताया था कि उनकी हालत में सुधार आ रहा है. हालांकि तानिया ने एक्टर को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की. क्योंकि उन्हें एक्टर की तरफ से अनुमति नहीं थी.
राजेश शर्मा के बारे में
55 वर्षीय राजेश शर्मा माचिस, खोसला का घोसला, इश्किया, नो वन किल्ड जेसिका, द डर्टी पिक्चर, स्पेशल 26, एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, भूल भलैया 3 जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं. पिछली बार वो बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार की हिट फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आए थे.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







