Dhamaal 4 X Review: 'धमाल 4' को सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, लोग बोले- 'मजेदार है ये फिल्म'
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी एक बार फिर अपनी पॉरपुलर फ्रेंचाइजी 'धमाल ' के चौथे इंस्टॉलमेंट के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ गए हैं. जी हां साल की मच अवेटेड फिल्म 'धमाल 4' आज, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने इसका सोशल मीडिया पर रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है. जानते हैं लोगों को ये फिल्म कैसी लगी है?
एक्स पर कैसा है 'धमाल 4' का रिव्यू?
सोशल मीडिया पर 'धमाल 4' के रिव्यू शेयर किए जा रहे हैं. जहां कुछ लोगों को पुरानी गैंग पसंद आई तो, वहीं कुछ ने औसत दर्जे के जोक्स की आलोचना की है. एक यूज़र ने लिखा, "धमाल 4 का फ़ाइनल रिव्यू: जो मेन लीड है, वह साइड एक्टर है. जो साइड एक्टर है, वह मेन लीड है. जिसकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी है, उसका स्क्रीनटाइम कम है. जिसकी कॉमिक टाइमिंग आजकल बहुत खराब है, उसका स्क्रीनटाइम ज़्यादा है.”
🚨 FINAL REVIEW of #Dhamaal4 🚨
— Akkian(Viratian) by heart (@DevoteeAkki) July 9, 2026
👉Jo main lead hai, wo side actor hai.
👉Jo side actor hai, wo main lead hai.
👉Jiska comic timing achha hai, uska screentime kam hai.
👉Jiska comic timing aajkal bahut bura hai, uska screentime jyada hai.
👉Physical comedy ka try kiya hai, bure…
मजेदार है धमाल 4
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने धमाल 4 का रिव्यू एक्स पर शेयर करते हुए इसे मजेदार बताया है. उन्होंने लिखा है, " धमाल 4 मज़ेदार, रेटिंग साढ़े तीन स्टार, धमाल 4 अपने नाम पर खरी उतरती है और पागलपन को एक नए लेवल पर ले जाती है... फिल्म के पहले हाफ में खूब हंसी-मजाक है, इंटरवल के बाद का हिस्सा शानदार है और क्लाइमैक्स में इमोशन्स का तड़का भी है... इसमें लॉजिक मत ढूंढिए यह फिल्म स्ट्रेस दूर करने वाली है. डायरेक्टर इंद्र कुमार ने मनोरंजन का हर मसाला इसमें डाला है – स्लैपस्टिक ह्यूमर, खजाने की खोज, समुद्री लुटेरे, हॉरर और यहां तक कि ऑक्टोपस, मगरमच्छ, बाघ और सांप भी...धमाल 4 वही देती है जिसका यह फ़्रैंचाइजी वादा करती है. जबरदस्त धमाल."
#OneWordReview...#Dhamaal4: MAZEDAAR.
Rating: ⭐⭐⭐️½#Dhamaal4 lives up to its title, taking the madness to an altogether new level... LOL moments in first half, excellent post interval, with tadka of emotions in climax... Don't look for logic – this one's a stressbuster.… pic.twitter.com/4EvlaKRVhj — taran adarsh (@taran_adarsh) July 9, 2026
एक अन्य ने लिखा, “ धमाल 4 रिव्यू: एडवेंचर और हंसी-मजाक से भरपूर! रेटिंग 3.5/5 स्टार धमाल 4, धमाल सीरीज में एक नई एंट्री है और यह फ्रैंचाइजी की वैल्यू को बनाए रखती है, साथ ही खजाने की खोज के एडवेंचर को एक नए लेवल पर ले जाती है. इसमें मजा है और रितेश देशमुख , अंजलि आनंद, रवि किशन और बच्चों का अच्छा साथ मिला है. हॉरर, कॉमेडी, एक्शन, समुद्री लुटेरों वाली चीजें, स्टंट, एडवेंचर, ड्रामा, चोरी, खजाने की खोज वगैरह, यह 2 घंटे 24 मिनट में एंटरटेनमेंट के सभी फैक्टर्स को एक साथ लाती है."
#Dhamaal4 Review: ADVENTUROUS LAUGH-RIOT!
RATING - 3.5/5*#D4 marks a new entry to the #Dhamaal universe and keeps the franchise value intact, while expanding adventure of teasure to whole a new level.#AjayDevgn #ArshadWarsi #JaavedJaaferi and #SanjayMishra bring a lot of fun,… pic.twitter.com/9ekcYoi3Yk — $@M (@SAMTHEBESTEST_) July 9, 2026
धमाल 4 का बजट
धमाल 4 का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म भारत में अपने पहले दिन 12 से 14 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकती है. 9 जुलाई को रात 8 बजे तक, फिल्म ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग (ब्लॉक टिकटों सहित) से 5 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है. उम्मीद है कि फाइनल प्री-सेल्स 6 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी. ये आंकड़े अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज़ से पहले की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के काफी मिलते-जुलते हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







