2026 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेशी की एंट्री, ICC ने अपने फैसले से किया सबको हैरान; जानें पूरा माजरा

Jan 31, 2026 - 10:30
 0
2026 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेशी की एंट्री, ICC ने अपने फैसले से किया सबको हैरान; जानें पूरा माजरा

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुका है. पड़ोसी देश ने भारत में सुरक्षा की चिंता जातते हुए टूर्नामेंट खेलने से इनकार किया था. हालांकि बांग्लादेश ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) से टूर्नामेंट के लिए अपने वेन्यू चेंज करवाने की भी रिक्वेस्ट की थी, लेकिन उनकी इस बात को नहीं माना गया था. अब आईसीसी ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए बांग्लादेशी को टूर्नामेंट में एंट्री दे दी है. 

दरअसल आईसीसी ने शुक्रवार (30 जनवरी) को मैच अधिकारियों की लिस्ट का एलान किया, जिसमें 24 अंपायर और 6 रेफरी हैं. लेकिन गौर करने वाली बात यह रही कि अंपायर की लिस्ट में बांग्लादेशी अंपायर भी मौजूद रहे. आईसीसी की लिस्ट में शामिल शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और गाजी सोहेल बांग्लादेश से आने वाले अंपायर हैं.  

इसके अलावा पाकिस्तान के अंपायरों को भी लिस्ट का हिस्सा बनाया गया है. बता दें कि आईसीसी ने अभी सिर्फ लीग स्टेज मैचों के लिए मैच अधिकारियों (अंपायर और रेफरी) का एलान किया है. सुपर-8 और नॉकआउट चरण के लिए मैच अधिकारियों की पुष्टि बाद में की जाएगी. 

वनडे सीरीज के लिए भारत आए थे बांग्लादेशी अंपायर 

इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इससे पहले दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. भारतीय सरजमीं पर खेले गए तीनों ही मैचों में बांग्लादेश के शारफुद्दौला थर्ड अंपायर के रूप में नजर आए थे. अब टी20 विश्व कप में भारत की सरजमीं पर बांग्लादेशी अंपायर दिखाई देंगे. 

कुमार धरमसेना और वेन नाइट्स पहले मैच के अंपायर 

7 फरवरी से शुरू होने वाले विश्व कप का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो में खेला जाएगा. इस मैच में कुमार धरमसेना और वेन नाइट्स अंपायर के रूप में नजर आएंगे. 

6 मैच रेफरी: डीन कॉस्कर, डेविड गिल्बर्ट, रंजन मदुगल्ले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन, जावगल श्रीनाथ.

24 अंपायर: रोलैंड ब्लैक, क्रिस ब्राउन, कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफेनी, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबरो, वेन नाइट्स, डोनोवन कोच, जयरामन मदनगोपाल, नितिन मेनन, सैम नोगजस्की, केएनए पद्मनाभन, अल्लाहुद्दीन पालेकर, अहसान रजा, लेस्ली रीफर, पॉल रीफेल, लैंगटन रुसेरे, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, गाजी सोहेल, रॉड टकर, एलेक्स व्हार्फ, रवींद्र विमलसिरी, आसिफ याकूब.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.