कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?

Aug 7, 2026 - 15:02
 0
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?

भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर जा चुकी है. दोनों की 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है. उससे पहले टीम इंडिया को वॉर्मअप मैच खेलना है, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी. पहले यह मुकाबला चार दिवसीय होने वाला था, लेकिन बाद में इसकी अवधि घटाकर तीन दिन कर दी गई. अब यह भारत बनाम श्रीलंका XI वॉर्मअप मैच 7-9 अगस्त तक खेला जाएगा.

9 साल बाद टीम इंडिया किसी टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गई है. भारतीय टीम ने श्रीलंका में आखिरी टेस्ट सीरीज 2017 में खेली थी, उस समय विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज 3-0 से जीतकर वापस लौटी थी. यह भी बताते चलें कि पिछले 18 साल में भारत कभी भी टेस्ट सीरीज में श्रीलंका से हारा नहीं है.

आने वाली सीरीज की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों ने सीरीज शुरू होने से पहले जमकर पसीना बहाया था. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने तो श्रीलंका रवाना होने से पहले ही अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग ली थी. अब कल से शुरू हो रहा वॉर्मअप मुकाबला उन तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम कर रहा होगा.

कितने बजे शुरू होगा वॉर्मअप मैच?

भारत और श्रीलंका XI का वॉर्मअप मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. यह मैच कोलंबो स्थित एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाएगा.

कहां देखें लाइव?

यह वॉर्मअप मैच Sony Liv एप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. वहीं टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क इसका लाइव प्रसारण करेगा.

भारत बनाम श्रीलंका: हेड टू हेड

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक भारत और श्रीलंका के बीच 46 मैच खेले गए हैं. इनमें 22 बार टीम इंडिया, जबकि श्रीलंका ने केवल सात मुकाबले जीते हैं. उनके 17 मैच ड्रॉ पर छूटे. पिछली 10 भिड़ंत में आठ बार भारत ने बाजी मारी है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे.

भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जूरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, आकिब नबी

यह भी पढ़ें:

WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे

IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.