Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

Jul 24, 2026 - 11:33
 0
Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली. महज 15 साल 118 दिन की उम्र में उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया और सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस शानदार पारी के साथ उन्होंने लंबे समय से कायम सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया.

19 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक

हरारे में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. उन्होंने केवल 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू के बाद शुरुआती तीन पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर 15 रन था, लेकिन इस पारी ने उनकी प्रतिभा की झलक दुनिया को दिखा दी.

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल फिफ्टी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1. वैभव सूर्यवंशी (भारत) – 15 साल 118 दिन

भारत के सबसे आक्रमक युवा बल्लेबाज जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा. स्कोर को अपने नाम करके वैभव इस लिस्ट के शीर्ष पर काबिज हो गए हैं. 

2. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 16 साल 213 दिन

क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था. तब उनकी उम्र महज 16 साल 213 दिन था. इसके साथ ही वे लंबे समय तक सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी रहे. 

3. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 16 साल 214 दिन

पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने साल 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी वनडे में पहली इंटरनेशनल फिफ्टी बनाई. उस वक्त उनकी उम्र 16 साल और 214 दिन था. शहीद कम उम्र से ही अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे हैं. 

4. मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) – 17 साल 39 दिन

मुश्ताक मोहम्मद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं उन्होंने साल 1960 में भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट खलेते हुए यह रिकार्ड अपने नाम किया था. उस वक्त उनकी उम्र 17 साल, 39 दिन था. क्रिकेट की दुनिया में शुरू से ही उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ा है. 

5. मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) – 17 साल 63 दिन

बांग्लादेश के क्रिकेटर मोहम्मद अशरफुल ने साल 2001 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा. उन्होंने यह रिकार्ड 17 साल 63 दिन के होने पर अपने नाम किया था. 

यह भी पढ़ें- Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए

भारतीय क्रिकेट को मिला नया सितारा

वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर दी है. उनकी इस पारी ने यह संकेत दिया है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य के लिए एक नया आक्रामक बल्लेबाज मिल सकता है. क्रिकेट विशेषज्ञों की नजर अब उनके आगामी प्रदर्शन पर रहेगी.

यह भी पढ़ें- PAK VS WI: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, इस शानदार खिलाड़ी को मिला पहली बार मौका

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.