दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

Jul 11, 2026 - 13:50
 0
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

राशिद खान अपने दोस्त का जनाजा देखकर खुद पर काबू नहीं रख पाए. वह एकदम से फूट-फूटकर रोने लगे. इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी. यह जनाजा किसी और का नहीं बल्कि अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का था. 

शापूर का 07 जुलाई को निधन हो गया था. वह लंबे वक्त से हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनका इलाज भारत में ही चल रहा था, जिसके चलते उनके पार्थिव शरीर को भारत से अफगानिस्तान ले जाया गया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Qadir Passon (@qadirpasson)

जैसे ही उनका पार्थिव शरीर अफगानिस्तान पहुंचा, तो एयरपोर्ट पर मौजूद उनके साथी भावुक हो गए, जिसमें राशिद खान से लेकर तमाम अफगानी क्रिकेटर शामिल रहे. वीडियो वाकई भावुक कर देने वाला है. 

बताते चलें कि शापूर अफगानिस्तान के उन क्रिकेटरों में शामिल रहे, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में देश को पहचान दिलवाई. वह देश के लिए क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक थे. शापूर ने सिर्फ 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 

अफगानी खिलाड़ी ने 2009 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की शुरुआत की और 2020 तक एक्टिव रहे. इसके बाद पिछले ही साल यानी जनवरी 2025 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था. 

उन्होंने अपने करियर में 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. वनडे की 44 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 36.95 की औसत से 43 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट फिगर 4/24 का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 36 पारियों में उन्होंने 37 विकेट अपने खाते में डाले, जिसमें बेस्ट फिगर 3/40 का रहा. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.83 की रही. 

हाल ही में हुई भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज 

पिछले महीने जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. टेस्ट में टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद वनडे सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 3-0 से जीत अपने खाते में डाली थी. 

 

यह भी पढे़ं: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.